देवी जागरण का हुआ आयोजन, पूरी रात जमकर झूमे श्रोता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, October 24, 2023

देवी जागरण का हुआ आयोजन, पूरी रात जमकर झूमे श्रोता।

देवी जागरण का हुआ आयोजन, पूरी रात जमकर झूमे श्रोता।

देवी जागरण का हुआ आयोजन, पूरी रात जमकर झूमे श्रोता।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। मां वैष्णो दुर्गा जन जागरण सीमित द्वारा कंचौसी नहरपुल पर 9 दिवसीय दुर्गा महोत्सव का आयोजित किया जा रहा है। मां भगवती के जागरण में श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। 8 वर्षीय गायिका अर्चिता शुक्ला के भक्तिमय प्रस्तुति को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। झांकी की प्रस्तुति देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। नगर के दुर्गा मन्दिर पर तृतीय विशाल दुर्गा जागरण हुआ। पंडित दर्वेश त्रिवेदी ने माता की पावन अखंड ज्योति को स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। जागरण का शुभारंभ श्रीगणेश की वंदना से हुआ। गणेश वंदना प्रख्यात गायक आलोक शुक्ला ने किया। भजन गायक ने भजन गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रसिद्ध गायक पूनम शुक्ला एवं अशोक शुक्ला ने माता के भजन गाकर समां बांध दिया। युवा गायकों वर्षा व दिव्यांशी ने माता के लंगुरिया गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। सारी रात माता के भजनों पर भक्त झूमते रहे। माता के जागरण के कार्यक्रम का शुभारंभ कानपुर देहात के भाजपा जिला मंत्री कृष्ण प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान दुर्गा झांकी महोत्सव के अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, मझले पंडित, डॉ. प्रेम चंद्र गुप्ता, रविकांत सिंह, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता, एडवोकेट विनय प्रताप सिंह, जय प्रकाश दुबे, अन्नू गुप्ता, पारुल दुबे, प्रमोद पोरवाल, पूर्व प्रधान सुधीर गुप्ता, रविंद्र सिंह सेंगर, सहकारी समिति के सचिव मुकेश पोरवाल, स्टेशन अधीक्षक शैलेंद्र कुमार आदि सैकड़ों भक्तों सहित चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...