कांग्रेस नेता को नहीं मिला टिकिट तो थामा भाजपा का हाथ, कांग्रेस में हो रही बगावत, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 18, 2023

कांग्रेस नेता को नहीं मिला टिकिट तो थामा भाजपा का हाथ, कांग्रेस में हो रही बगावत, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता।

कांग्रेस नेता को नहीं मिला टिकिट तो थामा भाजपा का हाथ, कांग्रेस में हो रही बगावत, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता।

  • कांग्रेस से एक के बाद एक बड़े नेता पार्टी से दे रहे इस्तीफा।

कांग्रेस नेता को नहीं मिला टिकिट तो थामा भाजपा का हाथ, कांग्रेस में हो रही बगावत, मुख्यमंत्री ने दिलाई सदस्यता।

रीवा। मध्य प्रदेश में 2023 चुनाव को लेकर मामला इन दिनों गर्माता जा रहा है। आपको बता दे की टिकट न मिलने से कई नेता पार्टी तक छोड़ने को तैयार हो गए हैं। आपको बता दे कि कई नेता पार्टी भी छोड़कर अन्य पार्टियों का हाथ थाम चुके हैं। वही एक बड़ा मामला रीवा के अमहिया नगरी से आया है, जहां अमहिया की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल आ गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के नाती सिद्धार्थ तिवारी राज को कांग्रेस पार्टी ने टिकट नहीं दी तो सिद्धार्थ तिवारी राज ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का हाथ थाम लिए हैं।

लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी एवं गुढ़ विधायक रह चुके स्वर्ग सुंदरलाल तिवारी के पुत्र सिद्धार्थ तिवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों सदस्यता लेकर भोपाल में बीजेपी का दामन थाम लिए हैं। हालांकि टिकट कटने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मनाने का भरपूर प्रयास किया था, मगर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की दाल नहीं गली और सिद्धार्थ तिवारी ने अहम फैसला लेते हुए भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया। जानकारी के मुताबिक त्योंथर विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार सिद्धार्थ तिवारी राज भारतीय जनता पार्टी से माने जा रहे हैं, जिनका टिकट लगभग तय हो चुका है।

त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी राज बहुत ही सक्रिय थे, मगर कांग्रेस पार्टी ने उनका टिकट काटकर रमाशंकर पटेल को दे दिया जिससे वह पार्टी से नाराज हो गए और उन्होंने अंत में अहम निर्णय लेते हुए भाजपा का दामन थाम लिया और लगभग उनका भाजपा से त्योंथर विधानसभा का टिकट पक्का बताया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...