भरेह किले पर सेंगर क्षत्रियों ने शस्त्र पूजा कर मनाया विजयदशमी पर्व। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, October 25, 2023

भरेह किले पर सेंगर क्षत्रियों ने शस्त्र पूजा कर मनाया विजयदशमी पर्व।

भरेह किले पर सेंगर क्षत्रियों ने शस्त्र पूजा कर मनाया विजयदशमी पर्व।

भरेह किले पर सेंगर क्षत्रियों ने शस्त्र पूजा कर मनाया विजयदशमी पर्व।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
इटावा। विजयादशमी विजय पर्व पर जहां क्षत्रिय राजपूत समाज ने हर जगह शस्त्र पूजन कर विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया। वहीं जनपद के सेंगर राजघराने की राजगद्दी जो यमुना चंबल संगम पर स्थित भरेह के किले पर सेंगर कुल के द्वारा शस्त्र पूजन कर विजयदशमी पर्व मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर बृजभूषण सिंह सेंगर, विश्वनाथ सिंह सेंगर पूर्व ब्लाक प्रमुख, सोनू सेंगर जिला पंचायत सदस्य के अलावा तीनों जनपदों इटावा, औरैया और जालौन से लगभग एक सैकड़ा संभ्रांत लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें शस्त्र पूजन कर समाज के गरीब तबके के हित में कार्य करने के लिए विचार रखा गया। वहीं अगली बैठक वीरेंद्र सिंह सेंगर वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता के आवाहन पर जालौन जनपद में स्थित यमुना नदी तट पर मां कर्णावती मंदिर पर करने का प्रस्ताव पास किया गया। वहीं प्रमुख वक्ताओं ने अपने समाज के उत्थान के लिए हर रूप से मदद करने के लिए पान का बीड़ा भी उठाया गया।

भरेह किले पर सेंगर क्षत्रियों ने शस्त्र पूजा कर मनाया विजयदशमी पर्व।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...