लड़का दूसरी लड़की से करता था प्यार, शादी किसी और लड़की से हुई तय, दहेज में मिले 15 लाख तो लेकर हुआ फरार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 23, 2023

लड़का दूसरी लड़की से करता था प्यार, शादी किसी और लड़की से हुई तय, दहेज में मिले 15 लाख तो लेकर हुआ फरार

लड़का दूसरी लड़की से करता था प्यार, शादी किसी और लड़की से हुई तय, दहेज में मिले 15 लाख तो लेकर हुआ फरार

लड़का दूसरी लड़की से करता था प्यार, शादी किसी और लड़की से हुई तय, दहेज में मिले 15 लाख तो लेकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश। आगरा से दूल्हे के फरार होने का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दुल्हन के परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई. यह मामला थाना ताजगंज क्षेत्र के देवरी रोड का है. यहां रहने वाले हर्षित यादव नाम के लड़के की सगाई मैनपुरी के घिरोर से आई थी. लड़की वालों ने मैरिज होम में यह कार्यक्रम रखा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मैरिज होम में सगाई के लिए लड़का आया और चुपचाप कहीं फरार हो गया. लड़के को हर जगह ढूंढा पर उसका कहीं कुछ पता नहीं लग पाया, उसने फोन भी स्विच ऑफ कर लिया. दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि शादी के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये की ठगी की है. लड़की के पिता ने बताया कि एक साल पहले शादी तय हुई थी. रिश्ता तय होने के बाद लड़के के हाथ में 10 लाख रुपये नगद रखे गए.

इसके अलावा तीन लाख रुपये उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए, साथ ही एक लाख 85 हजार रुपये बाइक खरीदने के लिए भी दिए. बताया जा रहा है कि सगाई की रस्म से पहले खाना हुआ और इस दौरान लड़का वहां से चुपचाप गायब हो गया. इसके बाद पुलिस को इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई. इस मामले पर लड़के के परिजनों से बात करने की कोशिश की पर उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया. जब इसकी शिकायत थाने में की गई तो लड़का पक्ष पर बातचीत के लिए तैयार हो गया और कुछ ही घंटे में दोनों पक्षों में समझौता हो गया. बताया जा रहा है कि लड़के का किसी अन्य लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके चलते उसने ऐसा किया.

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...