पति ने 15 वर्षीय किशोरी से की छेड़-छाड़, पीड़िता ने की शिकायत तो पत्नी ने सड़क पर घसीटा - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 20, 2023

पति ने 15 वर्षीय किशोरी से की छेड़-छाड़, पीड़िता ने की शिकायत तो पत्नी ने सड़क पर घसीटा

पति ने 15 वर्षीय किशोरी से की छेड़-छाड़, पीड़िता ने की शिकायत तो पत्नी ने सड़क पर घसीटा

पति ने 15 वर्षीय किशोरी से की छेड़-छाड़, पीड़िता ने की शिकायत तो पत्नी ने सड़क पर घसीटा

यूपी। बरेली में मां की गैर मौजूदगी में घर में घुसे मोहल्ले के युवक ने 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ की। घटना की शिकायत करने पर आरोपी की पत्नी ने पीड़िता को सड़क पर घसीटकर पीटा। मामले में आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ थाना बारादरी में छेड़छाड़, पॉक्सो व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बारादरी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर को वह भैया दूज का त्योहार मनाने अपने पति के साथ मायके गई थीं।

घर में उनकी 15 वर्षीय बेटी और छोटे बच्चे थे। इसी का फायदा उठाकर मोहल्ले में ही रहने वाला अशोक कुमार उनके घर में घुस आया और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो अशोक भाग निकला। घर लौटने पर बच्चों ने उन्हें घटना की जानकारी दी तो रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी बेटी को लेकर आरोपी अशोक के घर शिकायत करने गईं।


इस पर अशोक की पत्नी संगीता झगड़ा करने लगी और उनकी बेटी को सड़क पर घसीटकर पीटा जिससे बेटी घायल हो गई। बदनामी के डर से पहले तो वे लोग पुलिस से शिकायत की हिम्मत नहीं जुटा सके, लेकिन शनिवार शाम को थाना बारादरी में तहरीर दी तो पुलिस ने अशोक कुमार और उसकी पत्नी संगीता के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है, मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...