सरिता से बने शरद ने महिला मित्र के साथ की शादी, काफी कठिनाइयों के बाद मिला 18 साल पुराना प्यार, अब सामान्य लोगों की तरह रहेंगे - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 24, 2023

सरिता से बने शरद ने महिला मित्र के साथ की शादी, काफी कठिनाइयों के बाद मिला 18 साल पुराना प्यार, अब सामान्य लोगों की तरह रहेंगे

सरिता से बने शरद ने महिला मित्र के साथ की शादी, काफी कठिनाइयों के बाद मिला 18 साल पुराना प्यार, अब सामान्य लोगों की तरह रहेंगे

सरिता से बने शरद ने महिला मित्र के साथ की शादी, काफी कठिनाइयों के बाद मिला 18 साल पुराना प्यार, अब सामान्य लोगों की तरह रहेंगे

उत्तर प्रदेश। काकोरी कांड के नायक शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री सरिता सिंह ने जेंडर बदलवाकर लड़का बनने के बाद अपनी महिला मित्र के साथ शादी की है। जेंडर चेंज के बाद उन्होंने दूल्हा बनकर पीलीभीत की सविता के साथ शादी रचा ली। शरद और सविता की शादी बीते दिन (23 नवंबर) सम्पन्न हुई। सरिता के अंदर फीलिंग तो बचपन से ही लड़कों वाली थी, लेकिन लड़की के रूप में उन्हें भी आम लड़कों की तरह एक लड़की से प्यार हो गया। यह प्यार एकतरफा नहीं था, यह प्यार 18 साल पुराना है। शरद की उम्र करीब 31 साल है। शरद ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ सालों से हैं। उसने भी परिवार से भी विरोध लिया, लेकिन उनका साथ नहीं छोड़ा। अब प्रेमिका के परिवार के लोग भी नरम हो गए हैं।

शाहजहांपुर जिले के खुदागंज ब्लाक के गांव नवादा दरोबस्त निवासी और काकोरी कांड के नायक ठाकुर रोशन सिंह की प्रपौत्री सरिता सिंह को 2020 में बेसिक शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक नौकरी मिली थी। वह भावलखेड़ा के एक स्कूल में तैनात हैं। पैरों से दिव्यांग सरिता से शरद बनने तक के सफर में कठिनाइयां तो बहुत आईं लेकिन सरिता ने शरद बनने के लिए हर एक परेशानी का सामना किया। शरद ने बताया कि जेंडर बदलने के बाद वह पुरुष बने। वह पुरुष की तरह शादी के बाद पत्नी के साथ सामान्य लोगों की तरह रहेंगे। बच्चे को भी जन्म देने की क्षमता की जांच हो चुकी है। जेंडर चेंज होने पर पुरुष के रूप में लोगों में बच्चा पैदा करने के चांस होते हैं, अन्यथा आईवीएफ भी एक विकल्प है। शरद रोशन सिंह ने बताया कि जेंडर चेंज की प्रक्रिया में कई जांचें हुई थीं। जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि उनके अंदर पुरुषों वाले हारमोन बहुत ज्यादा हैं, उसी आधार पर हारमोनल थेरेपी की गई। सरिता से शरद बनने पर उनके भी पुरुषों की तरह ही दाढ़ी-मूंछ आ गए, मसल्स भी पुरुषों की तरह हो गए हैं। शरद ने बताया कि बचपन से ही लड़कों की तरह ही उनका पहनावा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...