खेत में बोरे के अंदर मिला शव, पहचान मिटाने को चेहरा जलाया। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 1, 2023

खेत में बोरे के अंदर मिला शव, पहचान मिटाने को चेहरा जलाया।

खेत में बोरे के अंदर मिला शव, पहचान मिटाने को चेहरा जलाया।

खेत में बोरे के अंदर मिला शव, पहचान मिटाने को चेहरा जलाया।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सदर कोतवाली के गांव तालेपुर में एक बाजरा के खेत में एक बोरे में युवक का शव पड़ा मिला। युवक तीन दिन से लापता था। दूसरे धर्म की महिला के साथ अवैध संबंधों में हत्या होने के सबूत मिले हैं। पहले युवक महिला के साथ भाग चुका था। इस बार महिला के पति ने युवक की हत्या कर दी। अब महिला पति के साथ फरार है। एसपी चारु निगम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

खेत में बोरे के अंदर मिला शव, पहचान मिटाने को चेहरा जलाया।

तालेपुर गांव में एक बाजरा के खेत में किसान बाजरा काट रहा था। उसी समय उसे एक बोरा पड़ा मिला, जिसमें से खून बह रहा था। किसान की सूचना पर कोतवाल पंकज मिश्रा मय फोर्स के साथ पहुंचे और बोरे से शव बाहर निकला। पहचान मिटाने को चेहरे को जलाया गया था। गांव में रह रही मृतक की चचेरी बहन ने उसकी पहचान 25 वर्षीय सागर यादव पुत्र स्व सोनेशंकर यादव निवासी किशनपुर क्योंटरा की मड़ैया के रूप में की। बहन ने बताया की यह 28 अक्टूबर को घर आया था और नशे में कहीं चला गया था। मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था तब से कुछ पता नहीं चला।

एसपी चारु निगम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एसपी चारु निगम ने बताया कि युवक का गांव निवासी एक महिला से संबंध था और पहले दोनों लोग भाग भी चुके हैं। महिला का पति इस बात से रंजिश मानता है। महिला और उसका पति फरार हैं। उसके घर पर सबूत मिले हैं। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...