जनसंपर्क के दौरान नारेबाजी को लेकर हुआ विवाद, भाजपा विधायक के काफिले पर किया हमला, कांग्रेस विधायक के घर पर किया पथराव - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, November 12, 2023

जनसंपर्क के दौरान नारेबाजी को लेकर हुआ विवाद, भाजपा विधायक के काफिले पर किया हमला, कांग्रेस विधायक के घर पर किया पथराव

जनसंपर्क के दौरान नारेबाजी को लेकर हुआ विवाद, भाजपा विधायक के काफिले पर किया हमला, कांग्रेस विधायक के घर पर किया पथराव

जनसंपर्क के दौरान नारेबाजी को लेकर हुआ विवाद, भाजपा विधायक के काफिले पर किया हमला, कांग्रेस विधायक के घर पर किया पथराव

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी और उनके समर्थकों के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया, पथराव भी किया गया। बताया गया जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवार प्रीतम लोधी का रविवार को करारखेड़ा गांव में जनसंपर्क हो रहा था। यह गांव शिवपुरी से कांग्रेस उम्मीदवार और वर्तमान में पिछोर से विधायक के.पी सिंह का गृह ग्राम है। प्रीतम लोधी जैसे ही इस गांव में पहुंचे, यहां पर नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने भाजपा समर्थक नेताओं पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गए। इस पथराव के बाद भगदड़ की स्थिति बन गई, पिछोर विधानसभा सीट पर इस समय तनावपूर्ण माहौल है। इस सीट से कांग्रेस विधायक केपी सिंह के खास समर्थक अरविंद लोधी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि भाजपा ने यहां तीसरी बार प्रीतम लोधी को मैदान में उतारा है। पूर्व के दो चुनाव यहां से प्रीतम लोधी कांग्रेस के केपी सिंह से हार चुके हैं। प्रीतम लोधी ने वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस के केपी सिंह को कड़ी टक्कर दी थी। करारखेड़ा में भाजपा के जनसंपर्क अभियान में पथराव व हमले की वारदात के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी ने आरोप लगाए कि इस सीट पर कांग्रेस अपनी हार से बौखला गई है। उन्होंने कहा कि इस हमले में करीब एक दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं और कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...