जेठ-जेठानी ने बच्चों के सामने मां को जबरन पिलाया ज़हर, देखते रहे मासूम, हालत गंभीर - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 24, 2023

जेठ-जेठानी ने बच्चों के सामने मां को जबरन पिलाया ज़हर, देखते रहे मासूम, हालत गंभीर

जेठ-जेठानी ने बच्चों के सामने मां को जबरन पिलाया ज़हर, देखते रहे मासूम, हालत गंभीर

जेठ-जेठानी ने बच्चों के सामने मां को जबरन पिलाया ज़हर, देखते रहे मासूम, हालत गंभीर

बिहार। भोजपुर में बेटा-बेटी के सामने ही महिला को उसके जेठ-जेठानी ने जबरन जहर पिला दिया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज चल रहा है। स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव की है। महिला का जेठ और जेठानी से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को भी कहासुनी हुई। फिर वीर बहादुर चौधरी (जेठ) और सुनीता देवी (जेठानी) ने मिलकर महिला को जहर पिला दिया। इस दौरान पीड़ित महिला के बेटे अंकित (14) और बेटी प्रिंसी कुमारी (11) मौके पर मौजूद थे। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाने की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर पहुंची।

पीड़ित महिला की पहचान कुसुम्हा गांव के रहने वाले सत्यदेव चौधरी की पत्नी रीता देवी (33) के रूप में की गई। सत्यदेव झारखंड के टाटा में ट्रक चलाता है। पीड़िता के बेटे अंकित कुमार ने बताया कि बड़े पापा-मम्मी ने मकान के मुख्य दरवाजे पर गेट लगवाए हैं। इस गेट से आने–जाने को लेकर विवाद चल रहा है। पहले भी झगड़ा हुआ था, उस समय भी मां की पिटाई की थी। अंकित ने बताया कि गुरुवार दोपहर उसकी मां फोन पर नाना से बात कर रही थी। मैं स्कूल से घर वापस आया। इसी दौरान बड़े पापा-मम्मी से मेरी मां के बीच कहासुनी हुई। फिर बड़े पापा-मम्मी ने गिलास में जहर घोला और मां को जबरन पिला दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उन्होंने कहा कि नाजुक स्थिति में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। उदवंतनगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि एक महिला को उसके परिजनों द्वारा जहर पिलाने की सूचना मिली है। महिला को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला बेहोश है, होश में आने के बाद उसके बयान पर एफ़आईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...