महज एक मोबाइल के लिए की नव-विवाहिता की हत्या, मारपीट कर काटी अंगुली, गला घोंटकर की हत्या - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, November 19, 2023

महज एक मोबाइल के लिए की नव-विवाहिता की हत्या, मारपीट कर काटी अंगुली, गला घोंटकर की हत्या

महज एक मोबाइल के लिए की नव-विवाहिता की हत्या, मारपीट कर काटी अंगुली, गला घोंटकर की हत्या

महज एक मोबाइल के लिए की नव-विवाहिता की हत्या, मारपीट कर काटी अंगुली, गला घोंटकर की हत्या

बिहार। फारबिसगंज प्रखंड के भाग कोहलिया चौरा परवाहा में शनिवार की सुबह महज एक मोबाइल के लिए चार महीने पहले ब्याही गई एक नव विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। मृतका रेशमी परवीन 22 वर्ष खाबदह डुमरिया शेख टोला वार्ड 15 निवासी स्व मु. नासीम की पुत्री बताई जाती है। जिसकी शादी चार माह पहले चौरा परवाहा वार्ड संख्या 11 निवासी सनाउल्लाह से हुई थी। घटना के संदर्भ में मृतका के भाई व ने बताया कि चार माह पहले ही शादी हुई थी। बहनोई और उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उनकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। बीते शुक्रवार की शाम को उनका बहनोई सनाउल्लाह डुमरिया ससुराल आया था, जबकि उनकी बहन ससुराल में ही थी। बहनोई घर पर आने के साथ ही मोबाइल के लिए 10 हजार रूपये की मांग करने लगा।

पैसे की अनुपलब्धता को लेकर तत्काल उन्हें एक हजार रूपये देकर विदा किया गया। जिस पर वह गुस्सा होकर धमकी दिया कि पैसे नहीं दिए तो बहन को ही मार देंगे और बहस के बाद वह वहां से रवाना हो गया। ढाई बजे के करीब बहनोई ने फोन करके जानकारी दी कि रेशमी परवीन सो गई है, उसे कुछ हो गया है। जिसके बाद सुबह बहन के ससुराल आने पर घर के सभी सदस्य गायब मिले और बहन का शव मिला। उसके गले में रस्सी के निशान के साथ शरीर पर मारपीट के निशान और एक अंगुली के कटे होने की बात स्वजनों ने बताई। मृतका के भाई और जीजा शाहनवाज ने पति सनाउल्लाह पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनो ने पति समेत ससुराल के आधे दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, देर शाम तक स्वजनों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनो को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की बात कही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...