भाभी के देवर से नाबालिग को था प्यार, लड़का शादी करने को नहीं था राजी, नाबालिग ने खुद के ऊपर डाला पेट्रोल - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 8, 2023

भाभी के देवर से नाबालिग को था प्यार, लड़का शादी करने को नहीं था राजी, नाबालिग ने खुद के ऊपर डाला पेट्रोल

भाभी के देवर से नाबालिग को था प्यार, लड़का शादी करने को नहीं था राजी, नाबालिग ने खुद के ऊपर डाला पेट्रोल

भाभी के देवर से नाबालिग को था प्यार, लड़का शादी करने को नहीं था राजी, नाबालिग ने खुद के पर डला पेट्रोल

उत्तर प्रदेश। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर न्यायालय परिसर के गेट नंबर 2 के बाहर एक नाबालिग किशोरी ने जमकर हंगामा कर दिया। उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्महत्या की कोशिश की। उसके पास खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचा लिया। उसका कहना है कि वह अपने बहन के देवर से बहुत प्यार करती है। लेकिन, वह उससे शादी से इनकार कर रहा है। जानकारी के अनुसार, पुलिस के सामने हंगामा करते हुए किशोरी ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और खुद को आग लगाने लगी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आग लगने से पहले ही लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद लड़की को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लड़की के द्वारा न्यायालय में 156/3 में एक प्रार्थना पत्र डाला गया था। वह एक युवक से प्रेम करती है लेकिन, वह लड़का उससे शादी नहीं करना चाहता। इसी बात से वह नाराज थी और उससे शादी करना चाहती थी। उसने कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की कोशिश की। लड़का मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है। वही लड़की थाना फेस टू क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस ने लड़की की बात सुनी और पुलिस ने लड़की को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

नोएडा न्यायालय में प्रेम प्रसंग के मामले में सुनवाई न होने से नाराज नाबालिग ने जिला न्यायालय के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। उसने कोर्ट के बाहर खुद पर पेट्रोल डाल लिया, कुछ पेट्रोल पी भी ली। उसके बाद उसने खुद को आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया। सूरजपुर पुलिस के मुताबिक, जिला न्यायालय पर एक नाबालिग लड़की ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसका अपनी बहन के दूर के रिश्ते में प्रेम प्रसंग था। वह प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने जिला न्यायालय में 156(3) में युवक के खिलाफ शादी के बहाने शारीरिक शोषण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। पीड़ता के इसी मामले में बुधवार को जिला न्यायालय सूरजपुर में सुनवाई होनी थी, लेकिन किसी कारण जज आदालत नहीं पहुंचे। इसी बात से नाराज होकर लड़की ने जिला न्यायालय के गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। वह जब पेट्रोल डालने के बाद खुद को आग लगने वाली थी तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया, उसके बाद लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पर उसकी स्थिति अब सामान्य है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...