प्रधान पुत्र ने पड़ोसी पर बोला हमला, मारपीट में वृद्धा की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 9, 2023

प्रधान पुत्र ने पड़ोसी पर बोला हमला, मारपीट में वृद्धा की मौत।

प्रधान पुत्र ने पड़ोसी पर बोला हमला, मारपीट में वृद्धा की मौत।

प्रधान पुत्र ने पड़ोसी पर बोला हमला, मारपीट में वृद्धा की मौत।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। बिधूना के गांव मढ़हा में बुधवार की देर रात सड़क के किनारे पेशाब करते समय पड़ोसी का बल्ब जलने से नाराज प्रधान पुत्र ने साथियों के साथ पड़ोसी परिवार पर सरिया व लाठी डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो गयी जबकि उसके पुत्र व बहू गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को अस्पताल ले आयी। जहां पर डाक्टरों ने वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल महिला पुरुष को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स सैंफई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सीओ बिधूना के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़हा में बीती रात 8.30 बजे ग्राम प्रधान मालती देवी का पुत्र मोहित सिंह अपने मकान की गली में टूटे हुए नाले पर पेशाब कर रहा था। तभी पड़ोसी उदयवीर सिंह के मकान की लाइट जल गयी। लाइट जलने से नाराज प्रधान पुत्र मोहित ने पड़ोसी से गाली गलौज करते हुए लाइट बंद करने को कहा। जिस पर उदयवीर की 70 वर्षीय वृद्ध मां शान्ति देवी ने लाइट बंद करने से मना कर दिया। जिससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। जिसके बाद मोहित ने बलवीर, गबूदे व शैलेन्द्र आदि के साथ मिलकर सरिया, लाठी व डंडा लेकर उदयवीर सिंह के परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में वृद्ध शांति देवी की मौके पर मौत हो गयी। जबकि उदयवीर सिंह व उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी को गंभीर चोटें आयी। जिसके बाद हमलावर मौके से भाग गए।

प्रधान पुत्र ने पड़ोसी पर बोला हमला, मारपीट में वृद्धा की मौत।

घटना की जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी श्रीकेश भारती, क्राइम निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान, सन्त प्रकाश समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। जिसने घायलों को उपचार हेतु सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया‌। जहां पर डाक्टरों ने उदयवीर सिंह व उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में रिम्स सैफई के लिए रेफर कर दिया। जबकि वृद्ध शान्ति देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा समेत आलाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सीओ बिधूना के नेतृत्व में चार टीमों का गठन किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली बिधूना क्षेत्र के गांव मढ़हा माछीझील की वर्तमान में मालती देवी प्रधान है। जिनका पुत्र मोहित चौहान जो कि उनके प्रतिनिधि के तौर पर काम देखता है। बताया गया कि प्रधान पुत्र उदयवीर के परिवार से दुश्मनी मानता है। एक वर्ष पूर्व भी वह गली में खड़ंजा बिछवाने को लेकर उदयवीर के परिजनों के साथ मारपीट कर चुका है। जिस मामले में मोहित के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...