औरैया, नाबालिगों से किया दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को दबोचा, पुलिस पूछतांछ जारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, November 18, 2023

औरैया, नाबालिगों से किया दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को दबोचा, पुलिस पूछतांछ जारी।

औरैया, नाबालिगों से किया दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को दबोचा, पुलिस पूछतांछ जारी।

औरैया, नाबालिगों से किया दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को दबोचा, पुलिस पूछतांछ जारी।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर कचरा बीनने वाली नाबालिगों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दोनों को बहला फुसलाकर कानपुर देहात के पिंडार्थू ले गए, जहां कुकृत्य को अंजाम दिया। 12 नवंबर को पीड़ित पिता की ओर से बच्चियों के लापता होने की तहरीर दी गई, इसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसी बीच कानपुर देहात पुलिस से मिली सूचना के बाद पहुंची औरैया पुलिस ने दोनों बच्चियों को सिकंदरा पुलिस से अपनी निगरानी में लिया। बच्चियों से मिली जानकारी के बाद जांच में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी सुमित व जीतू को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि घटना 12 नवंबर की है, जिसमें दो नाबालिग किशोरियां दिबियापुर रोड पर सड़क पर पड़े कचरे से पन्नियां बीन रहीं थीं। इसी बीच पहुंचे आरोपियों ने उन्हें बहला फुसलाकर कर अपनी बाइक पर बिठाया। इसके बाद आरोपी दोनों किशोरियों को लेकर कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पिंडार्थू में नहर किनारे ले गए। आरोप है कि जहां उन्होंने किशोरियों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान पास में ही खेत पर काम करने वाली एक महिला की नजर जब आरोपियों पर पड़ी, तो उसने चीखना शुरू कर दिया। अचानक से शोरगुल सुनते ही आरोपी भाग निकले। जानकारी पर पहुंची सिकंदरा पुलिस दोनों किशोरियों को लेकर थाना पहुंची, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने औरैया पुलिस से संपर्क कर दोनों किशोरियों को सुपुर्द किया। किशोरियों से पूछताछ के बाद मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने शुक्रवार देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...