Post Top Ad
Friday, November 17, 2023
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश में वोटिंग से पहले मतदाताओं को लुभाने को लेकर हुआ विवाद, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
मध्य प्रदेश में वोटिंग से पहले मतदाताओं को लुभाने को लेकर हुआ विवाद, भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
इंदौर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है, मतदान शुरू होने से पहले ही इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, थाने के बाहर भी जमकर बवाल हुआ. बता दें कि राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस के किसान नेता कहे जाने वाले और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी प्रत्याशी हैं तो वहीं बीजेपी से मधु वर्मा उनके खिलाफ मैदान में हैं. दरअसल, वोटिंग शुरू होने से कुछ घंटे पहले मतदाताओं को चुनावी प्रलोभन देने और मतदान अपने पक्ष में करने के लिए एक पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाताओं को कुछ सामग्री बांटी जा रही थी, इसी को लेकर विवाद हो गया. विवाद के दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और मारपीट करने लगे. वहीं मारपीट के दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं. इसके बाद दोनों पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं ने क्षेत्र के थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया. पुलिस के समझाने के बाद भी जब दोनों पक्ष नहीं माने और हंगामा करने लगे तो भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. वहीं भवर कुआं थाना क्षेत्र की पुलिस इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद जांच कर कानूनी कार्रवाई करने का दावा कर रही है.
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद