Post Top Ad
Thursday, November 16, 2023
ससुराल से लौट रहे व्यक्ति की रास्ते में मौत।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। भाई दूज पर पत्नी को मायके से लेकर लौट रहे पति की अचानक सांसें उखड़ने लगे। बाइक पर पीछे बैठी पत्नी ने रुकने का कारण पूछा, इस पर उसने कुछ बताने का प्रयास किया, लेकिन वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। दिबियापुर कस्बा के थाना के सामने निवासी अरविंद मिश्रा के पुत्र गौरव मिश्रा (34) पत्नी वर्षा को लेकर बुधवार को बाइक से अपनी ससुराल गमनामऊ फफूंद गए थे। भाई दूज की रस्मे पूरी कर दंपती बाइक से वापस घर के लिए निकले। जैसे ही उनकी बाइक मुरादगंज तिराहे पर पहुंची ही थी, कि तभी गौरव की सांसें उखड़ने लगीं। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर ही पाया था कि वह अचानक गिर गया। बेटी की सूचना पर पिता रजनीकांत मौके पर पहुंचे। दामाद गौरव की हालत नाजुक देख आनन-फानन में जिला अस्पताल औरैया लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। गमनामऊ निवासी गौरव के ससुर रजनीकांत ने बताया कि चिकित्सकों ने अटैक पड़ने की बात कही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद