रायसेन/बरेली, अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त, घर में रहता था अकेला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 29, 2023

रायसेन/बरेली, अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त, घर में रहता था अकेला।

अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त, घर में रहता था अकेला।

रायसेन/बरेली, अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त, घर में रहता था अकेला।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। मंगलवार को बरेली तहसील के ग्राम कामतोन में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार भगवानदास पिता दिलीपसिंह धाकड़ 50 वर्ष अपने घर में अकेला रहता था। उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उसके दो पुत्र हैं, दोनों ही भोपाल में रहते हैं। वह यहां पर मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। मंगलवार सुबह 6 बजे उसने फांसी लगा ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने भगवानदास को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...