भाभी के प्रेम जाल में आकार देवर ने बड़े भाई की करवा दी हत्या, डेढ़ लाख रुपए में दी सुपारी, देवर, भाई को अवैध संबंध की लग गई थी भनक - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 27, 2023

भाभी के प्रेम जाल में आकार देवर ने बड़े भाई की करवा दी हत्या, डेढ़ लाख रुपए में दी सुपारी, देवर, भाई को अवैध संबंध की लग गई थी भनक

भाभी के प्रेम जाल में आकार देवर ने बड़े भाई की करवा दी हत्या, डेढ़ लाख रुपए में दी सुपारी, देवर, भाई को अवैध संबंध की लग गई थी भनक

भाभी के प्रेम जाल में आकार देवर ने बड़े भाई की करवा दी हत्या, डेढ़ लाख रुपए में दी सुपारी, देवर, भाई को अवैध संबंध की लग गई थी भनक

बिहार। भाभी के प्रेम जाल में फंसकर छोटे भाई ने शूटर के माध्यम से सुपारी देकर बड़े भाई की हत्या करवा दी। मामला मधुबनी के मधेपुर थानाक्षेत्र के सुंदर विराजित गांव का है। पुलिस ने विनोद कुमार यादव के छोटे भाई सरोज कुमार यादव, शूटर अजय कुमार ठाकुर व सुशील मुखिया को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी देवन यादव फरार चल रहा है। झंझारपुर एसडीपीओ आशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने अजय कुमार ठाकुर के पास से एक देशी कट्टा और तीन गोली जबकि सुशील मुखिया के घर से एक देशी कट्टा एवं दो कारतूस बरामद किए। उन्होंने बताया कि सरोज कुमार यादव का अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। हाल ही में इस बात की भनक उसके बड़े भाई विनोद कुमार यादव लग गई थी। इसके बाद दोनों के बीच तकरार होने लगी। सरोज कुमार यादव मुंबई में रहता था। अवैध संबंध से गुस्साए विनोद ने सरोज को गांव आने से मना कर दिया था।

सरोज ने इसके बाद गांव से करीब उन्नीस सौ किलोमीटर दूर मुंबई से ही अपने बड़े भाई की हत्या की साजिश रचने लगा। इसके लिए उसने अपने एक पूर्व परिचित अजय कुमार ठाकुर से इस बारे में बात की। अजय ने डेढ़ लाख रुपए में काम हो जाने की बात कही। बात पक्की हो जाने पर सरोज ने पेशगी के तौर पर अजय को मोबाइल ऐप के माध्यम से तीस हजार रुपए एडवांस दिये, जबकि चालीस हजार रुपए विनोद की मौत के बाद भुगतान किया। यह सारा खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने सरोज कुमार यादव को थाने लाकर गहराई से पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि अजय कुमार ठाकुर ने मधेपुर थाने के चौकीदार हीरा खां को गोली मारकर जख्मी करने में दर्ज प्राथमिकी में भी शूटर की भूमिका निभायी थी, जबकि भैरवस्थान थाने में दर्ज एक कांड में भी वह शामिल था।

बताते चलें कि विनोद यादव जिनकी पत्नी जविप्र की विक्रेता है, 17 अक्टूबर दिन के लगभग ढाई बजे जब वह अपनी बाइक से मधेपुर आ रहा था तभी, बाथ सिकरिया रोड पर सिंधिया ईट भट्ठा के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विनोद को दरभंगा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीन दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। इस बाबत विनोद के भाई मनोज कुमार यादव ने 19 अक्टूबर को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बकौल पुलिस घटना के बाबत परिवार के तरफ से किसी प्रकार की न तो जानकारी दी जा रही थी न ही सहयोग किया जा रहा था। इसके बाद एसपी सुशील कुमार द्वारा एसडीपीओ आशोक कुमार के नेतृत्व में एक जांच दल गठित किया गया। जांच दल ने वैज्ञानिक एवं मानवीय अनुसंधान के उपरांत यह सफलता प्राप्त की।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...