भाभी के देवर से थे अवैध संबंध, यूट्यूब पर विडियो देख पति को रास्ते से हटाया - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 13, 2023

भाभी के देवर से थे अवैध संबंध, यूट्यूब पर विडियो देख पति को रास्ते से हटाया

भाभी के देवर से थे अवैध संबंध, यूट्यूब पर विडियो देख पति को रास्ते से हटाया

भाभी के देवर से थे अवैध संबंध, यूट्यूब पर विडियो देख पति को रास्ते से हटाया

उत्तर प्रदेश। आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसके देवर के साथ अवैध संबंध थे। पत्नी ने पहले यूट्यूब से देखकर जहरीली चाय बनाई, फिर पति को पीने को दी। लेकिन जब उसकी चाय से उसकी मौत नहीं हुई तो अंत में बीवी ने साफी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इस मामले का खुलासा किया है। ये मामला किरावली थाना क्षेत्र के नानपुर गांव का है। यहां का रहने वाला शिवदास का बेटा अशोक कुमार जूता कारीगर था। वह आगरा की जूता फैक्टरी में काम करता था। आठ नवंबर की रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अशोक के भाई मुकेश कुमार ने थाने पर नामजद रिपोर्ट कराई थी। पुलिस ने शक के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर कर हत्या और नशीली गोली खिलाने की पुष्टि हुई थी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल लिया। उसने बताया कि उसके चचेरे देवर सोनू से संबंध थे, अशोक को इसका पता चल गया था। सोनू ने यूट्यूब वीडियो देखकर चाय में नशीली गोलियां मिलाई थीं। उसके बाद अशोक को नशे का इंजेक्शन भी लगाया था। अशोक के बेहोश होने के बाद सोनू ने साफी से गला घोंट दिया। उसके घर से जाने के बाद कंचन ने अशोक की तबीयत खराब होने की बात घरवालों से कही। अशोक का बड़ा भाई मुकेश घर पहुंचा, वह उसे इमरजेंसी लेकर गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी कंचन, चचेरा भाई सोनू कुमार पुत्र कल्यान सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर जहर की सुई और डिब्बा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी देवर और भाभी को न्यायालय में पेश किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...