Post Top Ad
Thursday, November 9, 2023
Home
अन्य
अपराध
गुजरात
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
शाहरुख ने फेशियल करने के बहाने नाबालिग से की गंदी हरकत, मां के साथ बाल कटाने आई थी नाबालिग
शाहरुख ने फेशियल करने के बहाने नाबालिग से की गंदी हरकत, मां के साथ बाल कटाने आई थी नाबालिग
सूरत। एक 17 साल की हिंदू लड़की अपनी मां के साथ रविवार को जावेद हबीब सैलून में बाल कटाने गई। वहां शाहरुख शाह (24) ने नाबालिग लड़की का हेयर कट किया और फिर फेशियल के बहाने उसे एक अलग केबिन में ले गया। आरोपी केबिन में लड़की के साथ गंदा काम करने लगा। यह गुजरात के सूरत शहर का मामला है। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को पकड़ लिया, उसपर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि रविवार को नाबालिग युवती अपनी मां के साथ सैलून गई थी। हेयर कट कराने के बाद उसने फेशियल कराने की इच्छा जताई। शाहरुख नाम का ब्यूटीशियन उसे एक अलग केबिन में ले गया। फेशियल करने के दौरान वो युवती के साथ गंदी हरकतें करना लगा। वो उसे इधर-उधर छूने लगा। नाबालिग लड़की के विरोध करने पर शाहरुख ने गलती से टच होने की बात कही। लेकिन बार-बार को लड़की को गलत जगह छूता रहा। विरोध करने के बावजूद जब वो नहीं रुका तो युवती केबिन से बाहर निकल आई और अपनी मां को पूरी बात बताई। इसके बाद युवती अपनी मां के साथ सैलून से बाहर निकल गई। लड़की के परिजनों ने पुलिस स्टेशन में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। सूरत पुलिस ने ऐक्शन लिया और जावेद हबीब सैलून में काम कर रहे तीन मेल ब्यूटीशियन को पकड़ लिया। लड़की ने आरोपी शाहरुख की पहचान कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख का असली नाम मोहम्मद रियाज हसमतुल्लाह शाह है। पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है और आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। जावेद हबीब सैलून में उसे हर महीने 35,000 रुपए सैलरी मिलती थी। पुलिस ने सैलून में काम करने वाले दो अन्य लोगों को भी पकड़ा है।
Tags
# अन्य
# अपराध
# गुजरात
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद