उदयपुरा, विधानसभा चुनाव के मौके पर भाजपा को एक और तगड़ा झटका, आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कद्दावर नेता अपने समर्थकों के साथ छोड़ा भाजपा का दामन - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, November 6, 2023

उदयपुरा, विधानसभा चुनाव के मौके पर भाजपा को एक और तगड़ा झटका, आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कद्दावर नेता अपने समर्थकों के साथ छोड़ा भाजपा का दामन

विधानसभा चुनाव के मौके पर भाजपा को एक और तगड़ा झटका, आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कद्दावर नेता अपने समर्थकों के साथ छोड़ा भाजपा का दामन

  • अपनी उपेक्षाओं के चलते भाजपा का दामन छोड़ अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

उदयपुरा, विधानसभा चुनाव के मौके पर भाजपा को एक और तगड़ा झटका, आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कद्दावर नेता अपने समर्थकों के साथ छोड़ा भाजपा का दामन

घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
उदयपुरा। विधानसभा चुनाव के अवसर पर भाजपा को लगा बड़ा झटका। पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वंसेवक विपिन गुप्ता जिन्होंने स्वयंसेवक संघ के लिए करीब 20 वर्षों से अपनी सेवा दी। पूर्व में देवरी पंचायत के एक जिम्मेदार के रूप में अपनी पहचान बनाई। भारतीय जनता पार्टी में उनके परिवार के द्वारा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में सेवाएं दी गई। वर्तमान में देवरी क्षेत्र के गुप्ता समाज के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे ईमानदार व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी से मोह भंग होना एक चर्चा का विषय बना हुआ है। देवरी क्षेत्र में सैकड़ो कार्यकर्ता भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में चले जा रहे हैं। इससे भाजपा को विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।


आपको बता दें कि भाजपा स्वयंसेवक संघ की आनुवंशिक राजनीतिक पार्टी मानी जाती है। बावजूद इसके चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की लीक से हटकर एक राजनीतिक दल "जनहित पार्टी" का गठन भी किया है। जिसमें मध्य प्रदेश की कई विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतारा है जिससे भाजपा को काफी नुकसान होने की संभावना है। जनहित पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजय बारोड़ ने बताया की अभी तक के संपर्क से अनुभव आया है कि समाज में एक राजनीतिक परिवर्तन की आवश्यकता महसूस की जा रही है और इस जनहित पार्टी को पाकर जनता संतुष्ट, प्रसन्न एवं उत्साहित भी है।

उदयपुरा, विधानसभा चुनाव के मौके पर भाजपा को एक और तगड़ा झटका, आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं कद्दावर नेता अपने समर्थकों के साथ छोड़ा भाजपा का दामन

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...