ससुर और बहू के बीच बने अवैध संबंध, रोज रात में ससुर के पास जाती, सास ने आपत्त‍िजनक हालत में देखा - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 21, 2023

ससुर और बहू के बीच बने अवैध संबंध, रोज रात में ससुर के पास जाती, सास ने आपत्त‍िजनक हालत में देखा

ससुर और बहू के बीच बने अवैध संबंध, रोज रात में ससुर के पास जाती, सास ने आपत्त‍िजनक हालत में देखा

ससुर और बहू के बीच बने अवैध संबंध, रोज रात में ससुर के पास जाती, सास ने आपत्त‍िजनक हालत में देखा

उत्तर प्रदेश। झांसी से र‍िश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध बन गए, बहू अपने पत‍ि को नींद की गोली खि‍लाकर रोज रात में ससुर के पास चली जाती थी। यही नहीं दोनों एक साथ बैठकर शराब भी पीते थे। ये नाजायज रिश्ता परिवारवालों के सामने आ गया। ज‍िसके बाद ससुर ने जहर खाकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने अपनी पत्नी से फोन पर माफी भी मांगी। टोड़ीफतेहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 48 वर्षीय रमेश (काल्पनिक नाम) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। रमेश की पत्नी की लगभग 20 साल पहले मौत हो गई थी, उसकी कोई संतान नहीं थी। पत्नी की मौत के बाद रमेश के परिजनों ने एक महिला पुष्पा देवी (काल्‍पन‍िक नाम) से उसकी शादी करा दी। महिला के पति की मौत हो गई थी और उसका एक चार साल का बेटा था। शादी के बाद पुष्पा देवी पति और पुत्र के साथ रहने लगी। उनके बीच में सबकुछ सही चल रहा था, बेटा बड़ा हुआ तो पांच साल पहले उसकी शादी कर दी थी।

पुष्पा देवी ने बताया क‍ि बेटे की शादी के बाद से ही बहू उसे प्रताड़ित करने लगी। शांत‍ि ने बताया क‍ि कुछ समय बाद उसने अपने पत‍ि रमेश को बहू के साथ आपत्त‍िजनक स्‍थि‍ति में देख ल‍िया। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, ज‍िससे वह डर गई। ससुर और बहू के बीच अवैध संबंध थे। पुष्पा देवी ने आगे बताया की बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। बहू ने पांच महीने से उसे घर नहीं आने दिया। वह बेटे को डरा-धमकाकर रखती थी। भाई दूज पर दोनों उसकी हत्या की बात कह रहे थे, जिसको उसने सुन लिया था। दोनों ने कुल्हाड़ी पर धार लगाकर रख ली थी। वह डरकर भाइयों का टीका करने का बहाना बनाकर मायके चली गई। घर पर बहू और ससुर रह रहे थे। उसने दोनों के रिश्तों के बारे में सभी को बता दिया था।

शांति ने बताया क‍ि वह मायके में थी, तभी शनिवार को पति का फोन आया और बोला, मैं जहर खा रहा हूं, मेने गलत क‍िया है और ज्‍यादा शराब पी ली है। इसके बाद फोन कट गया। बाद में पता चला कि पति ने जहर खा लिया है। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुष्पा देवी का कहना था कि ससुर ने जो किया वह बहुत बुरा किया, लेकिन वह चाहती है क‍ि बहू अब बेटे के साथ रहे और अपने परिवार को संभाले। उसका एक चार साल का पुत्र भी है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति के जहर खाने की सूचना मिली थी। परिजन उसका उपचार कराने के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए थे। संभावना है क‍ि परिवार में विवाद के चलते उसने जहर खाया होगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...