रायसेन/बरेली, मर भी गया तो राख से जिंदा होकर लौट आऊंगा - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, November 14, 2023

रायसेन/बरेली, मर भी गया तो राख से जिंदा होकर लौट आऊंगा - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मर भी गया तो राख से जिंदा होकर लौट आऊंगा - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

  • भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री की आम सभा में उमड़ा जनसमूह

रायसेन/बरेली, मर भी गया तो राख से जिंदा होकर लौट आऊंगा - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। दशहरा मैदान पर आयोजित प्रदेश के मुखिया की आम सभा में हजारों की संख्या में जनमानस एकत्रित हुआ। मौका था उदयपूरा बरेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल को विजय श्री दिलाने का, जहां पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश प्रगति के पद पर अग्रसर है। हमारे देश ने वह कर दिखाया है जो दूसरे देश नहीं कर पाए। मोदी जी ने विश्व पटेल पर भारत का मान बढ़ाया है। मध्य प्रदेश पर भी मोदी जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहा है। डबल इंजन की सरकार में मध्य प्रदेश भी हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है और इसलिए इन विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के सभी उम्मीदवारों को जिताना है और मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड मतो से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है।


भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हुई आमसभा में शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने दीपावली के चार संकल्प लिए हैं। इसमें पहले लाडली बहन के बाद हर बहन को लखपति दीदी बनाना है। दूसरा किसानों के पसीने की पूरी कीमत देना, तीसरा प्रत्येक परिवार को एक रोजगार और चौथा संकल्प बच्चों के लिए हर 25 से 30 गांव के बीच सीएम राइज स्कूल खोलना है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश आए हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि गठबंधन ने सनातन का अपमान किया, आप चुप रहे, क्या यह आपकी मोन स्वीकृत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आज तक किसानों के लिए कुछ नहीं किया जो किया भाजपा सरकार ने किया। कांग्रेस ने कभी सड़क नहीं बनवाई और हम खेतों तक सड़क पहुंचा रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इतना समाचार बंद करो कमलनाथ जनता किसी को छोड़ने वाली नहीं है। क्योंकि अहंकार तो रावण और कंस का भी नहीं बचा। सीएम ने कहा कि कांग्रेसी बड़े परेशान कह रहे हैं कि यह डेढ़ हड्डी का मामा दुबला पतला कहां से आ गया। यह तो हमारी दाल ही नहीं गलने देता है। जनता से कहा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चक्कर में मत आना, यह तो प्रदेश का नाश कर देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर भाजपा के कुछ कद्दावर नेता जो टिकट न मिलने से नाराज थे आज वह भी मुख्यमंत्री की आमसभा में मंच पर दिखाई दिए। नाराज कद्दावर नेताओं ने भी भाजपा के पक्ष में संबोधन दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...