दीपावली पर अपने पिता के घर गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में गिरकर हुई मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 15, 2023

दीपावली पर अपने पिता के घर गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में गिरकर हुई मौत।

दीपावली पर अपने पिता के घर गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में गिरकर हुई मौत।

दीपावली पर अपने पिता के घर गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में गिरकर हुई मौत।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सैनिक कालोनी निवासी अनुज कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी अम्बिका सिंह दीपावली का त्यौहार मनाने के लिये अपने पिता अजीत सिंह निवासी जालौन कुठोंद थाना क्षेत्र के ग्राम रूरा जैतिया गई थी। 9 नवंबर 2023 को संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में गिरकर मृत्यु हो गई, पत्नी के मौत का जिम्मेदार बताकर मनगढ़त कहानी बनाकर उसके ससुर अजीत सिंह आदि रिस्तेदार मृतिका के पति अनुज कुमार सिंह से रूपये वसूलने के लिये के दबाव बना रहे है। अनुज कुमार सिंह ने बताया कि उसकी अम्बिका सिंह को शादी से पहले से मिर्गी, दौरा आदि की बीमारी से जूझ रही थी,जिसकी जानकारी उसे शादी होनें के बाद मिली और वह कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है।

दीपावली पर अपने पिता के घर गई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में कुए में गिरकर हुई मौत।

09 नवंबर 2013 को अनुज सिंह को उसके ससुर अजीत सिंह ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी अम्बिका सिंह की कुआँ में गिरने से मौत हो गई है। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही वह बदहवास सा हो गया उधर कुछ लोगों ने मोबाइल से सूचना दी कि आप अपनी ससुराल मत आना अन्यथा आपको आपके ससुराल के लोग जान से मार देंगे। क्योंकि आपकी पत्नी अम्बिका सिंह की मौत का जिम्मेदार तुमको बताया जा रहा है। इधर उसके ससुराल पक्ष से बड़ी कीमत वसूलने के लिये झूंठा मुकदमा लिखाने की साजिश कर रहे है, जिसपर पीड़ित अनुज कुमार सिंह ने  मुख्यमंत्री आदि को प्रार्थनापत्र भेजकर घटना की निष्पक्ष जांच करा कार्यवाही एवं न्याय की गुहार की है। हालांकि, क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि मृतिका के पिता अजीत सिंह के द्वारा दी गई तहरीर पर जांच की जा रही है, फिलहाल मुकदमा लिखे जाने जैसा मामला प्रतीत नहीं होता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...