पति ने पत्नी को लगाया दांव पर, जुए में पत्नी को हारा तो छोड़कर भागा, देवर ने उठाया फायदा
यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की तीन साल पहले देहात थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से शादी की थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कभी शारीरिक तो कभी मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं और उसका पति जुए का आदी है। आए दिन वह जुए के लिए रुपये की मांग करता है। महिला ने बताया कि उसका पति उसे दिल्ली ले गया, यहां भी वह जुआ खेलता रहता था। युवक ने जुए खेलते समय एक दिन अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। इसके बाद उसका पति अपने घर चला आया। महिला ने बताया कि जब इसकी जानकारी उसके भाई को हुई तो वह उसे छुड़ाने के लिए दिल्ली पहुंचा। आरोप है कि छह महीने पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। महिला ने बताया कि देवर भी मौके का फायदा उठाता है। एक दिन वह घर पर अकेली थी तो देवर ने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की, इसके बाद से ही वह अपने मायके में रह रही है। महिला की शिकायत पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद