अचानक बिगड़ी महिला की हालत, उपचार से पहले दम तोड़ा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, November 1, 2023

अचानक बिगड़ी महिला की हालत, उपचार से पहले दम तोड़ा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अचानक बिगड़ी महिला की हालत, उपचार से पहले दम तोड़ा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अचानक बिगड़ी महिला की हालत, उपचार से पहले दम तोड़ा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। दिबियापुर थाना के गांव लखनापुर में एक महिला की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। लखनापुर गांव निवासी ईश्वर दयाल मजदूरी करके जीवन यापन करते है। उनकी पत्नी ममता की हालत सोमवार की शाम बिगड़ गई। उल्टी दस्त के बाद दवा देने से आराम मिला। मंगलवार की सुबह फिर से ममता की हालत बिगड़ी।

परिजन उसे लेकर आनन-फानन में लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पांच बच्चे हैं। पति ईश्वर दयाल ने बताया कि वह मजदूरी करके जीवन यापन करता है। अब बच्चो को कैसे पालेगा यह कहकर वह फफक पड़ा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...