रायसेन/बरेली, यादव परिवार में चले डंडे, पटाखा चलने पर हुए विवाद में एक महिला की हुई मौत; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, November 11, 2023

रायसेन/बरेली, यादव परिवार में चले डंडे, पटाखा चलने पर हुए विवाद में एक महिला की हुई मौत; देखें VIDEO

यादव परिवार में चले डंडे, पटाखा चलने पर हुए विवाद में एक महिला की हुई मौत।

रायसेन/बरेली, यादव परिवार में चले डंडे, पटाखा चलने पर हुए विवाद में एक महिला की हुई मौत; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। तहसील मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूरी पर नर्मदा तट के पास बसे ग्राम अलीगंज में बीती रात पटाखा चलाने पर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई। अलीगंज में निवासरत एक ही समाज से संबंध रखने वाले यादव परिवार का एक नाबालिक युवक रात्रि समय पटाखा चल रहा था, उसी समय एक बुजुर्ग ने युवक को पटाखा चलाने से मन किया और उसके साथ हुई गाली-गलौज की उक्त घटना नाबालिक युवक ने अपने परिवारजन को विस्तार से बताई। घटना के लगभग 3 घंटे बाद अधिक रात्रि समय युवक के परिवार जनों ने बुजुर्ग व्यक्ति के घर हमला बोल दिया और वहां पर निवासरत सभी के साथ डंडों से मारपीट की।




मामला इतना उग्र हुआ की दोनों परिवारों में डंडे चलना प्रारंभ हो गए। जिसमें एक परिवार से नौ लोग गंभीर घायल हुए। वहीं दूसरे परिवार से आठ लोग घायल हुए। इस घटना में एक महिला सविता बाई की मृत्यु हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मृत महिला के पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिवारजनों को सोपा गया। परिवार जनों के द्वारा महिला का अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार अर्जरिया ने बताया कि यादव समाज के दोनों परिवारों में से एक परिवार के नौ लोगों पर और दूसरे परिवार के आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...