रायसेन/देवरी, लोकतंत्र के महापर्व पर सैकड़ो लोहा पीटा समाज के लोग प्रशासन की गलतियों के कारण मतदान करने से रह गए वंचित; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, November 17, 2023

रायसेन/देवरी, लोकतंत्र के महापर्व पर सैकड़ो लोहा पीटा समाज के लोग प्रशासन की गलतियों के कारण मतदान करने से रह गए वंचित; देखें VIDEO

लोकतंत्र के महापर्व पर सैकड़ो लोहा पीटा समाज के लोग प्रशासन की गलतियों के कारण मतदान करने से रह गए वंचित

रायसेन/देवरी, लोकतंत्र के महापर्व पर सैकड़ो लोहा पीटा समाज के लोग प्रशासन की गलतियों के कारण मतदान करने से रह गए वंचित; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। रायसेन जिले की तहसील देवरी के अनेकों ग्राम में प्रशासन की गलतियों के कारण कई नागरिक व महिलाएं लोकतंत्र के महापर्व में वोट डालने से वंचित रह गए। ऐसा ही एक मामला देवरी नगर परिषद में  देखा गया। लोहा पीटा समाज के लोग दर्जनों की संख्या में इकट्ठे होकर जब वोट डालने गए तो उनका नाम वोटर लिस्ट में न होने के कारण भटकते रहे और वोट नहीं डाल पाए। इसके चलते पोलिंग बूथ पर कुछ देर के लिए हंगामा होता रहा।



उसके बाद तहसीलदार दिनेश कुमार बारगले द्वारा समझा-बुझा कर नागरिकों को वापस भेज दिया और जो भी तूर्टी हुई है उस पर कार्रवाई का भरोसा दिया। देवरी नगर में करीब 50 वर्षों से अधिक समय से लोहा पीटा समाज के लोग अपना निवास बनाए हुए हैं। उनके आधार कार्ड भी बने हुए हैं, किसी के पति का नाम नहीं है वोटर लिस्ट में तो किसी की पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। जबकि नगर परिषद के चुनाव में सभी लोगों ने अपने मतों का प्रयोग किया था। प्रशासन से इतनी बड़ी चुक एक चर्चा का विषय बनी हुआ है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...