रायसेन/बरेली, आदर्श आचार संहिता का भाजपा और कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा उल्लंघन; देखें VIDEO - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, November 9, 2023

रायसेन/बरेली, आदर्श आचार संहिता का भाजपा और कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा उल्लंघन; देखें VIDEO

आदर्श आचार संहिता का भाजपा और कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा उल्लंघन।

रायसेन/बरेली, आदर्श आचार संहिता का भाजपा और कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा उल्लंघन; देखें VIDEO

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों एड़ी चोटी का जोर विजय श्री प्राप्त करने के लिए लग रही हैं तो दूसरी ओर यहां पर आदर्श आचार संहिता का दोनों पार्टियों के द्वारा खुला उल्लंघन किया जा रहा है। जहां एक और डिवाइडर के बीचों बीच लगे विद्युत पोल कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के झंडे भी इसी डिवाइडर के बीच लगे वृक्षों में लगे हुए हैं।


26 जनवरी पर नगर परिषद बरेली के द्वारा तिरंगा रहित विद्युत लाइट पोलो में लगाई गई थी। यह तीन रंग की विद्युत लाइट कांग्रेस के तिरंगे का प्रचार कर रही है तो दूसरी ओर जगह-जगह डिवाइडर में भाजपा के झंडा लहरा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता के चलते नगर प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि इस बात की जानकारी नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को होने के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...