रायसेन, शहर में 102 साल से वार्षिक श्रीराम लीला मेला का किया जा रहा आयोजन, रामायण के विभिन्न प्रसंगों की होगी मनमोहक प्रस्तुति। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 12, 2023

रायसेन, शहर में 102 साल से वार्षिक श्रीराम लीला मेला का किया जा रहा आयोजन, रामायण के विभिन्न प्रसंगों की होगी मनमोहक प्रस्तुति।

शहर में 102 साल से वार्षिक श्रीराम लीला मेला का किया जा रहा आयोजन, रामायण के विभिन्न प्रसंगों की होगी मनमोहक प्रस्तुति।

रायसेन, शहर में 102 साल से वार्षिक श्रीराम लीला मेला का किया जा रहा आयोजन, रामायण के विभिन्न प्रसंगों की होगी मनमोहक प्रस्तुति।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन शहर में 102 बरस पुराने ऐतिहासिक परंपरा बन चुका है वार्षिक श्रीराम लीला महोत्सव। हर साल की तरह इस बार भी श्रीराम लीला मेला का आयोजन बीस दिवसीय 15 दिसंबर 2023 से 10 जनवरी 2024 तक होगा। इधर मेला ग्राउण्ड में लोगों, बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए बाहर के जिलों से झूलों का आगमन प्रारंभ हो चुका है। वहीं मीना, मुंबई बाजार की दुकानों का लगना भी शुरू हो गया है। लेकिन मावठे की बारिश नवंबर महीने में हो जाने से अशोक वाटिका लंका भवन सहित श्रीराम दरबार मंच के सामने कीचड़ बनी हुई है। इसीलिए नगर पालिका परिषद द्वारा ग्राउण्ड तैयार करने में थोड़ा विलंब हो रहा है। वार्षिक श्रीराम लीला मेला समिति रायसेन के कार्यवाहक अध्यक्ष पण्डित ब्रजेश चतुर्वेदी इस पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। रामलीला मेला संचालन समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें पण्डित राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, पण्डित दुर्गा प्रसाद शर्मा, बद्री प्रसाद पाराशर, पण्डित जगत प्रकाश शुक्ला, पण्डित प्रदीप आचार्य, मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार सीएल गौर, अरविंद शर्मा को मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया है।


हालांकि यह वार्षिक श्रीराम लीला मेला 8 से 10 दिसंबर को शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार बारिश और विधानसभा चुनाव की वजह से एक सप्ताह देरी से शुरू होने जा रहा है। इस 15 दिसंबर से शुरू होने जा रहे रामलीला मेला न्यास ट्रस्ट रायसेन के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा वीआईपी सर्किट हाउस में मेला समिति के कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मेला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी, समाजसेवी शंकरलाल चक्रवर्ती, शुभम रावत, जमना सेन, श्री हिउस के अध्यक्ष बंटी मनीष माहेश्वरी, शिवराज सिंह कुशवाह, मयंक चतुर्वेदी, सीएल गौर, अशोक सोनी उपस्थित रहे। प्रवक्ता सीएल गौर ने बताया कि वार्षिक श्रीराम लीला मेला में श्री राम चरित मानस के स्थानीय युवा पात्रों द्वारा युद्ध संवाद प्रसंगों का मैदानी मंचन किया जाएगा।

रावण दहन, श्रीराम बारात व लंका दहन होंगे मुख्य आकर्षण
शहर में लगभग 20 दिनों से ज्यादा दिनों तक चलने वाले वार्षिक श्रीराम लीला मेला मैदानी के मंचन में लंकापति रावण के पुतला दहन, श्रीराम बारात और लक्ष्मण शक्ति सहित लंका दहन की लीला दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

ये कलाकार करेंगे मैदानी मंचन
श्रीराम लीला मेला में मैदानी मंचन ये कलाकार कर साकार करेंगे। रामलीला के लिए पात्रों का चयन कर लिया गया है। इनमें भगवान श्रीराम की भूमिका रुद्राक्ष शर्मा, लक्ष्मण की भूमिका कृष्णा शुक्ला, भरत जी की भूमिका मोहित शर्मा, शत्रुघ्न का पात्र उज्ज्वल दुबे व हनुमानजी का रोल पण्डित अनिल शर्मा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...