प्राचीन कार्तिक मेले का वैदिक मंत्रोचार के बाद हुआ विधिवत शुभारंभ, 15 दिन तक लगेगा कार्तिक मेला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 4, 2023

प्राचीन कार्तिक मेले का वैदिक मंत्रोचार के बाद हुआ विधिवत शुभारंभ, 15 दिन तक लगेगा कार्तिक मेला।

प्राचीन कार्तिक मेले का वैदिक मंत्रोचार के बाद हुआ विधिवत शुभारंभ, 15 दिन तक लगेगा कार्तिक मेला।

  • मेले भारतीय संस्कृति की धरोहर - नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक

प्राचीन कार्तिक मेले का वैदिक मंत्रोचार के बाद हुआ विधिवत शुभारंभ, 15 दिन तक लगेगा कार्तिक मेला।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। सोमवार को अजीतमल कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में प्राचीन मेला परिसर में 15 दिवसीय कार्तिक मेले का शुभारंभ बाबरपुर अजीतमल नगर पंचायत की अध्यक्षा आशा चक ने जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, ब्लॉक प्रमुख अजीतमल रजनीश पांडे की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोचार व पूजन के बाद फीता काट कर किया। मेले के उद्घाटन अवसर पर अपने उद्बोधन में आशा चक ने कहा की अजीतमल में एक सदी पूर्व से लगने वाला प्राचीन मेला अजीतमल की पहचान है। भारतीय संस्कृति की धरोहर को सुरक्षित रखना हम सब नगर वासियों की जिम्मेदारी है। नगर व क्षेत्र की जनता के स्वस्थ मनोरंजन के लिए नगर पंचायत की देख-रेख में लगने वाले इस मेले के आयोजन में नगर पंचायत के सभासद, स्थानीय संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियो व प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन का सहयोग सराहनीय है। कार्तिक पूर्णमासी से शुरू होकर पंद्रह दिन तक चलने वाला यह मेला नगर व क्षेत्र के लोगों की रोजमर्रा, गृहस्थी के सामान की जरूरतें पूरी करने का माध्यम है। विशेष रूप से मिट्टी के बर्तन खरीदने के लिए क्षेत्रीय लोग पूरे वर्ष भर मेला लगने का इंतजार करते हैं, बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले आदि वस्तुएं मेले का मुख्य आकर्षण होती है। उद्घाटन अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पति अखिलेश चक, पूर्व अध्यक्ष राम दर्शन कठेरिया, ओपी बाथम, लाल गुप्ता, सभासद प्रियंका गुप्ता, नाजरा बेगम, सुमन देवी, राहुल तिवारी, अभय राजावत, गुरुदयाल, सत्य प्रकाश, हिमांशु चौहान, लाला चौधरी, सचिन सिंह आदि सहित लिपिक नरेंद्र राजपूत तथा नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...