रायसेन, घर पर अकेली 21 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 18, 2023

रायसेन, घर पर अकेली 21 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या।

घर पर अकेली 21 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या।

रायसेन, घर पर अकेली 21 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। दीवानगंज पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपराई मुनारा में अज्ञात कारण के चलते एक 21 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची अस्पताल भेजा। चौकी प्रभारी बीरबल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनारा गांव निवासी बाबूलाल लोधी की 21 वर्षीय पुत्री ज्योति लोधी ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजन खेत पर काम करने गए थे, घर पर युवती अकेली थी। जब परिजन घर आए तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची अस्पताल भेज दिया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...