एक्सप्रेस-वे पर वाहन का इंतजार कर रहे 9 को कार ने रौंदा, तीन की मौत छः घायल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 12, 2023

एक्सप्रेस-वे पर वाहन का इंतजार कर रहे 9 को कार ने रौंदा, तीन की मौत छः घायल।

एक्सप्रेस-वे पर वाहन का इंतजार कर रहे 9 को कार ने रौंदा, तीन की मौत छः घायल।

एक्सप्रेस-वे पर वाहन का इंतजार कर रहे 9 को कार ने रौंदा, तीन की मौत छः घायल।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। रविवार को दोपहर में वाहन का इंतजार कर रहे 9 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया और हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। हादसे में सभी लोग घायल हो गए और चीख पुकार मच गई। पुलिस ने हाईवे की पेट्रोलिंग टीम की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने पिता-पुत्री समेत 3 को मृत घोषित कर दिया। 6 घायलों की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हादसा एरवाकटरा थाना क्षेत्र में उमरैन के समीप आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ है। एरवाकटरा के गांव नगला पहाड़ी निवासी रमन सिंह फतिहाबाद में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी कल्पना, दस वर्षीय बेटी गुनगुन, तीन वर्षीय बेटे यश और परिवार की 25 वर्षीय अलका पत्नी सोनू, 8 वर्षीय आराध्या पुत्री सोनू के साथ निकले थे। एक्सप्रेस वे कट पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। उनके साथ रामपुरा निवासी आरती पत्नी सतीश, प्रियम पुत्री महेंद्र सिंह, राजेश पुत्र बटेश्वर व रवि पुत्र राजेश दिल्ली जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार आई और वाहन का इंतजार कर रहे 9 लोगों को रौंदते हुई निकल गई, जिससे एक्सप्रेस-वे पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेस-वे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नगला पहाड़ी निवासी आराध्या (8) पुत्री सोनू सिंह, गुनगुन (10) पुत्री रमन सिंह और रमन सिंह (40) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि तीन लोगों की मौत हो जाने की पुष्टि हो रही है। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है। कुछ घायलों को सैफई रेफर किया गया है। कार की तलाश में एक्सप्रेस-वे के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...