रायसेन, अज्ञात हमलावरों ने धारदार हत्यार से हमला कर की करणी सेना जिला महामंत्री की हत्या, ढाबे के बंद कमरे में मिला शव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 3, 2023

रायसेन, अज्ञात हमलावरों ने धारदार हत्यार से हमला कर की करणी सेना जिला महामंत्री की हत्या, ढाबे के बंद कमरे में मिला शव।

अज्ञात हमलावरों ने धारदार हत्यार से हमला कर की करणी सेना जिला महामंत्री की हत्या, ढाबे के बंद कमरे में मिला शव।

रायसेन, अज्ञात हमलावरों ने धारदार हत्यार से हमला कर की करणी सेना जिला महामंत्री की हत्या, ढाबे के बंद कमरे में मिला शव।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे/जसवंत साहू, रायसेन।
रायसेन। खबर रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव सुनवाहा से हैं। जहां करणी सेना के जिला महामंत्री व पूर्व जनपद सदस्य जयपाल सिंह ठाकुर की शुक्रवार की रात ढाबा पर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। आपको बता दे कि सुनवाहा से बिलेहरा सड़क पर स्थित जयपाल सिंह ठाकुर स्वयं का ढाबा संचालित करते थे और शुक्रवार की रात वह आपने ढाबा पर ही थे। अज्ञात हमलावरों ने जयपाल सिंह ठाकुर के ऊपर धारदार हत्यार से हमला कर दिया। हमलावरों से बचने के लिए जयपाल सिंह ठाकुर ने कमरे के अंदर घुस कर गेट लगा कर कुंडी लगा ली थी। लेकिन तब तक हमलावरों ने जयपाल सिंह के सर पर अनेक धारदार हत्यारों से बार कर घायल कर दिया था। हमलावर जाते-जाते मृतक का मोबाइल भी उठा ले गए।


सुबह जब गांव का कमल सिंह नामक ग्रामीण ढाबे पर पहुंचा तब उसने ढाबे पर खून के छीटें देखे और कमरे की अंदर से कुंडी बंद देख खिड़की से अंदर झांका तो जयपाल सिंह लहूलुहान हालत में बेसुध पड़ा था। कमल सिंह ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देकर बुलाया। परिजनों ने गेट की कुंडी तोड़ कर अंदर जाकर देखा तो जयपाल सिंह ठाकुर मृत हालत में था। घटना की सूचना परिजनों ने सुल्तानगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना किया। वही खोजी डॉग को अज्ञात हमलावरों का सुराग ढूढने घटना स्थल पर घुमाया गया। वही मौके पर एडिशनल एसपी कमलेश कुमार, एसडीओपी अनिल मौर्य, सिलवानी टीआई डिपीसिंह, सुल्तानगंज थाना प्रभारी श्यामराज सिंह ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। साथ ही अज्ञात हमलावरों की तलाश मैं जुट गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...