रायसेन/बरेली, छात्राओं को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 21, 2023

रायसेन/बरेली, छात्राओं को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण।

छात्राओं को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण।

रायसेन/बरेली, छात्राओं को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली की छात्राओं को नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत गुरुकृपा कालेज बरेली का शैक्षणिक/औद्योगिक भ्रमण कराया गया जिसमे महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा आईटी कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी आदि पर विस्तार से छात्राओं को मार्गदर्शन दिया।


विद्यालय की ओर से प्राचार्य यू.एस. अहिरवार के मार्गदर्शन में आईटी व्यावसायिक प्रशिक्षक अंकित सक्सेना द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया। महाविद्यालय के प्रोफेसर जे पी श्रीवास्तव ने विषय चुनाव पर व्याख्यान दिया। अमरीश द्विवेदी ने आईटी क्षेत्र में रोजगार एवं अवसर की जानकारी दी। एल एन पुरिया ने लाइब्रेरी का महत्व बताया। इस अवसर पर नीरज तिवारी, नंदिनी शर्मा, ज्योति धाकड़, बृजमोहन धाकड़ एवं अमित चौहान उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...