कांग्रेस विधायक का बेटा पत्नी को करता था शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित, पत्नी ने की आत्महत्या, बेटा हुआ गिरफ्तार - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 20, 2023

कांग्रेस विधायक का बेटा पत्नी को करता था शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित, पत्नी ने की आत्महत्या, बेटा हुआ गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक का बेटा पत्नी को करता था शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित, पत्नी ने की आत्महत्या, बेटा हुआ गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक का बेटा पत्नी को करता था शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित, पत्नी ने की आत्महत्या, बेटा हुआ गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेस विधायक की बहू घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई थी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। आस-पास के लोग इस खबर पर हैरानी जता रहे है। वहीं पुलिस ने मामले में परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मिकी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया और घर को सील कर दिया। विधायक के 35 साल के बेटे आदित्य वाल्मिकी पर 28 साल की पत्नी को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। मामले का खुलासा तब हुआ जब अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, मोनिका ने जब सुबह दरवाजा नहीं खोला तो घर के लोगों ने जैसे-तैसे गेट खोला। देखा तो सामने मोनिका फांसी के फंदे पर लटक रही थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर को सील कर दिया। मोनिका को फौरन पास के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, ढाई साल पहले वाल्मिकी और मोनिका की धूम-धाम से शादी हुई थी।


मामले में परासिया के पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) जितेंद्र सिंह ने बताया कि आदित्य वाल्मिकी को उसकी पत्नी मोनिका की मौत के मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदित्य परासिया से कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मिकी का बेटा है। अधिकारी ने आगे बताया कि मोनिका ने 14 दिसंबर को वाल्मिकी के घर पर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मोनिका ने मौक पर एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने आदित्य पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अधिकारी ने बताया कि मोनिका के परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर आदित्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मोनिका का परिवार इटारसी में रहता है। मोनिका की मां ने आदित्य पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...