बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा, एक को गंभीर हालत में किया रेफर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 15, 2023

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा, एक को गंभीर हालत में किया रेफर।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा, एक को गंभीर हालत में किया रेफर।

  • बाइक डिवाइडर से टकराकर पलटी, चाचा-भतीजे हुए घायल।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हादसा, एक को गंभीर हालत में किया रेफर।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बाइक सवार दो युवक (चाचा-भतीजा) रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के घायलों को यूपीडा एंबुलेंस के माध्यम से औरैया जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी युवकों के परिजनों को दी गई है। जिला जालौन थाना कस्बा गोहन निवासी रमन सिंह (29) पुत्र अर्जुन सिंह अपने भतीजे अंकित सिंह (27) पुत्र विक्रम सिंह के साथ गुरुवार को अपने बहनोई अर्जुन सिंह कुशवाह के यहां अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंतौल गया हुआ था। शुक्रवार की दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने भतीजे अंकित के साथ वापस गांव जा रहे थे। वह लोग जैसे ही प्लेटिना बाइक से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर खंभा संख्या 245 के समीप पहुंचे उसी समय बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे बाइक सवार चाचा-भतीजे रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की यूपीडा एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने गंभीर घायल अंकित सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई इटावा रेफर कर दिया। अभी तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके थे, रमन का इलाज अस्पताल में जारी था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...