साॅफ्टवेयर इंजीनियर और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देख हैरान हुई पत्नी, पत्नी के विरोध कर पर जेठ ने भाई का दिया साथ - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, December 26, 2023

साॅफ्टवेयर इंजीनियर और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देख हैरान हुई पत्नी, पत्नी के विरोध कर पर जेठ ने भाई का दिया साथ

साॅफ्टवेयर इंजीनियर और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देख हैरान हुई पत्नी, पत्नी के विरोध कर पर जेठ ने भाई का दिया साथ

साॅफ्टवेयर इंजीनियर और भाभी को आपत्तिजनक हालत में देख हैरान हुई पत्नी, पत्नी के विरोध कर पर जेठ ने भाई का दिया साथ

बिहार। पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसका विरोध करने पर महिला की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला ने बताया कि उसका पति साॅफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे उसने भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। इसका विरोध करने पर उसके मुंह में दुपट्टा बांधकर पति ने पिटाई की, इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला ने बताया कि दो साल पहले शादी हुई थी। पति ढंग से बात भी नहीं करते। पेशे से साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दूसरे राज्य में रहते हैं, कभी-कभी घर आते हैं। पिछले एक सप्ताह से घर पर हैं। उसे शक था कि उसका भाभी के साथ संबंध है। रविवार को दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। विरोध करने पर पति गुस्से में आ गया। इस दौरान उसके जेठ ने भी आपत्तिजनक बात की। विरोध जताने पर वह भी गुस्से में आ गया। सभी ने मिलकर पिटाई कर दी। वह गुहार लगाती रही, मगर किसी ने एक नहीं सुनी। महिला ने आरोप लगाया कि पति बेल्ट से पिटाई करते हैं। वह काफी डरी हुई है। अब न्याय के लिए पुलिस की शरण में जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...