Post Top Ad
Monday, December 18, 2023

Home
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/सिलवानी, राम ही भव से पार लगाएंगे मानव को - वेदाचार्य पंडित राम कृपालु।
रायसेन/सिलवानी, राम ही भव से पार लगाएंगे मानव को - वेदाचार्य पंडित राम कृपालु।
घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी नगर के रघुवंशी गार्डन मंगल भवन में श्री राम चरित मानस सम्मेलन में कथा का वाचन करते हुए वेदाचार्य पंडित रामक्रपालु उपाध्याय ने कहा की परमात्मा श्री राम ही मानव जीव को भव से पार लगायेंगे, जीव कितना ही भटक ले पर अंत समय राम शरण में ही जायेगा। उसके किए हुए कर्मो का लेखा जोखा होगा, अत कर्म अच्छे करे, संगति अच्छे करें, विचारे अच्छे रखे, सभी प्राणियों को एक दूसरे का सम्मान करते रहना चाहिए। भगवान राम और माता सीता हजारों करोड़ों लोगों के आराध्य देवी-देवता हैं। दोनों का जीवन आज की पीढ़ी के लिए भी एक मिसाल है। श्री रामायण जी का हर किरदार भारत के लोगों के दिलों दिमाग में बसा हुआ है। श्री राम इतने प्रासंगिक हैं कि बच्चा-बच्चा भी उनके पराक्रम से परिचित है। हम सभी ने अपने घर में रामायण देखी हैं। आज समाज का युग विपरीत चल रहा है। मर्यादा, संस्कार, भक्ति देखने को बहुत कम मिलती है। इसमें गलती बच्चो की नही गलती माता पिता की है जो बच्चो को उच्च संस्कार नही दे पा रहे है। सभी माता पिता अपने-अपने बच्चो को श्री रामायण जी का पाठ जरूर करवाएं जिससे उन्हें पता चले की सनातन क्या है, धर्म क्या है, संस्कार क्या है। वेदाचार्य जी ने आगे कहा की सनातन की रक्षा करते हुए जीव को धर्म पूर्वक आचरण करना चाहिए, देश की संस्कृति को आज बचाने का काम युवाओं को करना होगा। परमात्मा श्री राम जी ने शिव धनुश तोड़ा और माता सीता प्रभु राम जी का विवाह हुआ।
Tags
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद