किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किया धरना प्रदर्शन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 16, 2023

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किया धरना प्रदर्शन।

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किया धरना प्रदर्शन।

  • किसानों की समस्याओं व बाल विकास पुष्टाहार विभाग में अनियमत्ताओं को लेकर उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर किया धरना प्रदर्शन।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। शनिवार को अजीतमल तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के कार्यकर्ताओं ने किसानो की समस्याओं व अन्य मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी अजीतमल राकेश कुमार को सोपा। तहसील दिवस के आयोजन के दौरान किसानों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शन। व्यापार मोर्चा किसान यूनियन भानु  गुट के प्रदेश अध्यक्ष जय किशन यादव व किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल चौहान के नेतृत्व में अजीतमल क्षेत्र के भानु गुट के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया किसानों को जरूरत के समय में डीएपी खाद न मिलने की समस्या सहित अजीतमल के बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय में क्षेत्र की कार्यकत्रियों को संबंधित सुपरवाइजर द्वारा तीन महीने से राशन वितरण न करने कार्यत्रियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने आदि  शिकायतो को लेकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई। तहसील दिवस के आयोजन के समय तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान यूपी जिला अधिकारी अजीतमल राकेश कुमार हुआ क्षेत्राधिकार पुलिस भारत पासवान ने धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर किसानों का ज्ञापन लिया और कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया। किसानों की मांगों के संबंध में उप जिलाधिकारी ने बताया संबंधित मांग पत्र को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...