रायसेन/सिलवानी, चैत्यालय के शिखर पर किया गया ध्वजारोहण, तारण त्रिवेणी के अखण्ड पाठ का हुआ अस्ताप, बाइक रैली भी निकाली - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, December 18, 2023

रायसेन/सिलवानी, चैत्यालय के शिखर पर किया गया ध्वजारोहण, तारण त्रिवेणी के अखण्ड पाठ का हुआ अस्ताप, बाइक रैली भी निकाली

चैत्यालय के शिखर पर किया गया ध्वजारोहण, तारण त्रिवेणी के अखण्ड पाठ का हुआ अस्ताप, बाइक रैली भी निकाली

  • आत्मा में ज्ञान सबको पाया जाता है लेकिन धन्य है वो जिनके ज्ञान में आत्मा है - बाल ब्रम्हचारी शांतानंद जी महाराज
  • त्रिदिवसीय तारण जयंती महोत्सव का हुआ शुभारंभ

रायसेन/सिलवानी, चैत्यालय के शिखर पर किया गया ध्वजारोहण, तारण त्रिवेणी के अखण्ड पाठ का हुआ अस्ताप, बाइक रैली भी निकाली

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। ज्ञान गुण विशेष गुण है, यह सारभूत है, ज्ञान के द्वारा ही सम्यग दर्शन की शुद्वी होती है। ज्ञान सहित ही तप होता है, ज्ञान ही आंख होता है, जिससे वह मोक्ष मार्ग पर चलता है। यह उद्गार बाल ब्रम्हाचारी शांतानंद जी महाराज ने तारण तरण जैन चैत्यालय में सोमवार को सुबह के समय समाजजनो के बीच व्यक्त किए। यहां पर त्रिदिवसीय तारण जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस तारण तरण जैन चैत्यालय में तारण त्रिवेणी के अखण्ड पाठ का अस्ताप किया गया। उन्होने बताया कि आत्मा में ज्ञान सबके पास पाया जाता है लेकिन धन्य है वो जिनके ज्ञान में आत्मा है, वास्तविक ज्ञान बाहर से प्रगट नही हेाता है, वह जीव में अंदर से प्रगट होता है। बाल ब्रम्हचारी शांतानंद महाराज ने बताया कि ज्ञान गुण है, यह स्वयं में है। ज्ञान कभी भी नुकसान का कारण नही बनता है, चाहे लौकिक हो या परलौकिक। इसके अतिरिक्त उन्होने महान अध्यात्मिक संत श्रीमद् जिन तारण तरण स्वामी के व्यकित्व व कृतित्व पर भी प्रकाश डाला। बाल ब्रम्हचारी शांतानंद जी महाराज के व्याख्याण के पश्चात श्रीतारण तरण जैन चैत्यालय के शिखर पर प्रभावना के साथ केसारिया ध्वज फहराया गया। यहां पर बड़ी संख्या में मौजूद समाजजनो के द्वारा ध्वजगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के बाद जिनवाणी वंदना व आरती का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

रायसेन/सिलवानी, चैत्यालय के शिखर पर किया गया ध्वजारोहण, तारण त्रिवेणी के अखण्ड पाठ का हुआ अस्ताप, बाइक रैली भी निकाली

युवाओ ने निकाली बाइक रैली
महान अध्यात्मिक संत श्रीमद् जिन तारण तरण मंडलाचार्य महाराज की 575वीं जयंती पर तारण तरण जैन समाज के द्वारा त्रिदिवसीय महामहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रथम दिन कार्यक्रर्मो की श्रृखंला में अखिल भारतीय तारण तरण युवा परिषद की चैत्यालय इकाई के द्वारा नगर में भव्य बाईक रैली निकाली गई। जिसका आगाज चैत्यालय परिसर से किया गया। जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त हो गई। बाईक पर सवार युवा तारण स्वामी के तूं स्वयं भगवान है तथा शाकाहार अपनाओं का संदेश दे रहे थे।

आज निकाला जाएगा चल समारोह
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मंगलवार को बाल ब्रम्हचारी शांतानंद महाराज के सानिध्य में प्रातः सात बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी के समापन के बाद चैत्यालय में दैनिक भाव पूजा होगी तथा अखण्ड पाठ का समापन किया जाएगा। यहां पर बाल ब्रम्हचारी शांतानंद महाराज के प्रवचन संपन्न होगें एवं नव निर्मित 14 वेदियो पर शास्त्र विराजमान किए जाने तथा अन्य कार्यक्रर्मो की बोलियां संपन्न होगी। दोपहर एक बजे से चल समारोह निकाला जाएगा जो कि चैत्यालय से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद प्रारंभिक स्थल पर पहुंच कर समाप्त होगा।

देवेन्द्र पटेल ने सिलवानी विधानसभा के विधायक के रूप में ली शपथ

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...