शर्मनाक घटना : पति को बांध उसके सामने पत्नी को जिंदा जलाया, जादू-टोने के शक में महिला को दी दर्दनाक मौत - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 28, 2023

शर्मनाक घटना : पति को बांध उसके सामने पत्नी को जिंदा जलाया, जादू-टोने के शक में महिला को दी दर्दनाक मौत

शर्मनाक घटना : पति को बांध उसके सामने पत्नी को जिंदा जलाया, जादू-टोने के शक में महिला को दी दर्दनाक मौत

शर्मनाक घटना : पति को बांध उसके सामने पत्नी को जिंदा जलाया, जादू-टोने के शक में महिला को दी दर्दनाक मौत

असम। भारत लगातार तकनीकी के क्षेत्र में उन्नति कर रहा है लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जादू-टोना व भूत-प्रेत के मामलों पर जबरदस्त तरीके से विश्वास किया जा रहा है। बताते चलें कि असम के सोनितपुर जिले में जादूटोना करने के शक में कुछ लोगों ने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया, फिर उसे जिंदा जलाकर मार दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, दो की तलाश जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मधुरिमा दास ने बताया कि महिला के पड़ोसी सूरज बुधवार को को शक था कि वह जादू टोना करती है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया, पति बीच बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे बांध दिया और संगीता को आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, महिला को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस को आरोपियों ने पूछ्ताछ में बताया कि वे नशे में थे। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी राम कार्तिक की पत्नी संगीता क्रांति के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संगीता पर पहले भी हमला हो चुका है और उसे जादू टोना करने से मना किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार ऐसा माना जाता था कि वह जादू टोना और काला जादू करती थी, इसलिए रविवार की रात को कुछ लोग उसे खेत में ले गए और उसे धारदार हथियार से हमला करके जला दिया। बताते चले कि ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र में आज भी जादू टोने के मामले में तमाम तरीके से प्रचलन में देखे जाते हैं और लोग इस पर विश्वास भी करते हैं, जिससे महिलाओं को कई तरह की बुरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...