अपनी सहेली दारोगा के साथ रील्स बना रही महिला कांस्टेबल को मनचले ने मारी गोली - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 21, 2023

अपनी सहेली दारोगा के साथ रील्स बना रही महिला कांस्टेबल को मनचले ने मारी गोली

अपनी सहेली दारोगा के साथ रील्स बना रही महिला कांस्टेबल को मनचले ने मारी गोली

अपनी सहेली दारोगा के साथ रील्स बना रही महिला कांस्टेबल को मनचले ने मारी गोली

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में मनचले द्वारा एक महिला कांस्टेबल को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला कांस्टेबल के हाथ में गोली लगी है, जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत जेपी गंगा पथ की है। महिला कांस्टेबल पम्मी खातून अपनी सहेली प्रशिक्षु दारोगा शबाना आजमी के साथ बुधवार की रात करीब 10 बजे जेपी गंगा पथ पर मोबाइल से रील्स बना रही थी, इसी दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। इससे महिला कांस्टेबल पम्मी खातून को बायें हाथ में गोली लग गई। आनन फानन में इन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया जा रहा है, चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि ये दोनों एलसीटी घाट पर थी। इस दौरान पम्मी खातून वीडियो बना रही थीं और किसी ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है, पुलिस जांच कर रही है। घायल कांस्टेबल पटना पुलिस लाइन में तैनात है जबकि उनकी सहेली पूर्णिया में पदस्थापित है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...