भाभी से देवर ने कपड़ों को लेकर की अजीब डिमांड, माना करने पर देवर ने की पिटाई। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 15, 2023

भाभी से देवर ने कपड़ों को लेकर की अजीब डिमांड, माना करने पर देवर ने की पिटाई।

भाभी से देवर ने कपड़ों को लेकर की अजीब डिमांड, माना करने पर देवर ने की पिटाई।

भाभी से देवर ने कपड़ों को लेकर की अजीब डिमांड, माना करने पर देवर ने की पिटाई।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक देवर ने अपनी भाभी से कुछ ऐसी डिमांड कर दी कि वो डर से कांपने लगी। मांग पूरी न करने पर आरोपी देवर उसे पीटने लगा, यह आधी रात की घटना है। रात में ही आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस घटना की शिकायत महिला ने पुलिस से की है। महिला की आपबीती सुनकर हर कोई हैरान है। यह जनकगंज थाना क्षेत्र की घटना है। संजय नगर की रहने वाली 27 साल की महिला के साथ उसका देवर आधी रात को बदतमीजी करने लगा। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि रात करीब साढ़े बारह बजे उसका देवर उसके घर आया। आरोपी देवर के हाथ में एक बैग था जिसमें कपड़े रखे हुए थे। आरोपी ने महिला को वह बैग गिफ्ट बताते हुए दिया और उन कपड़ों को तुरंत पहनने के लिए बोलने लगा। आरोपी देवर ने कहा कि इसे अभी तुरंत पहनकर दिखाओ। वो बार-बार महिला से उन कपड़ों को तुरंत पहनने के लिए कहने लगा।

महिला की शिकायत के मुताबिक, देवर की डिमांड को उसने मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर वो उसे पीटने लगा। मारपीट की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। लेकिन आरोपी महिला के साथ बदतमीजी करता रहा और उसे लगातार पीटता रहा। आधी रात को ही उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। देवर की इस करतूत के बाद महिला काफी डर गई। 27 साल की महिला मारपीट के बाद जनकगंज पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोपी देवर के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...