युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 2, 2023

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पेड़ से लटकता मिला शव।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सैदपुर में शुक्रवार की सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पेड़ से उतरवाया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में साफर चौकी क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी सुरेंद्र बाबू खेती किसानी का काम करते हैं। उनके दो पुत्रों में छोटा पुत्र सुखवेंद्र कुमार (22 वर्ष) उर्फ बोरे कभी–कभी प्राइवेट नौकरी करने के लिए बाहर जाता था। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। जब सुबह जब सो कर जगे तो सुखबिंद कुमार घर पर नहीं मिला। तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला। शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को मिली तो कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज शिव वीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव को पेड़ से उतरवाया। मृतक के पिता सुरेंद्र बाबू की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचायतनामा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...