मुख्यमंत्री यादव का एक्शन लगातार जारी, अचानक पहुंच गए कैंसर अस्पताल, जरूरतमंदों को कंबल किए वितरित - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, December 21, 2023

मुख्यमंत्री यादव का एक्शन लगातार जारी, अचानक पहुंच गए कैंसर अस्पताल, जरूरतमंदों को कंबल किए वितरित

मुख्यमंत्री यादव का एक्शन लगातार जारी, अचानक पहुंच गए कैंसर अस्पताल, जरूरतमंदों को कंबल किए वितरित

मुख्यमंत्री यादव का एक्शन लगातार जारी, अचानक पहुंच गए कैंसर अस्पताल, जरूरतमंदों को कंबल किए वितरित

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जब से अपना पद संभाला है, उन्हें लगातार अपने काम में जुटे हुए देखा जा रहा है। कड़कड़ाती ठंड में भी उनका एक्शन लगातार जारी है। यह नजारा बीती रात को भी देखने को मिला, जब सीएम भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद वो अस्पताल के पास मौजूद रैन बसेरा पहुंचे। उन्होंने वहां रह रहे लोगों से हाल-चाल जान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने जरूरतमंदों को कंबल का वितरण भी किया। देर रात अपने इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग मरीजों से मुलाकात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि सर्दी बढ़ती जा रही है और सभी को उचित व्यवस्थाएं मिल सके, ये एक जिम्मेदारी है। हिम्मत के जरिए किसी भी बीमारी से निपटा जा सकता है। मैं उम्मीद करता हूं कि सभी जल्दी स्वस्थ होंगे। लोगों तक सभी सुविधाओं का फायदा पहुंचे इसके लिए पहल जारी है। बता दें कि 2 दिन पहले मुख्यमंत्री को हमीदिया अस्पताल परिसर के रैन बसेरा में भी देखा गया था।


कैंसर अस्पताल के पास मौजूद रैन बसेरा में बड़ी संख्या में अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन रुकते हैं और इसके अलावा अन्य लोगों के लिए भी यहां पर व्यवस्था की जाती है। ठंड की वजह से किसी को भी परेशानी ना हो और किसी का स्वास्थ्य खराब ना हो इसी बात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री यहां पर पहुंचे थे। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ पर नहीं सोएगा, सभी के लिए रैन बसेरा में व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें। इस बीच सीएम डॉ. मोहन यादव ने मरीजों और उनके परिजनों को कंबल वितरित किए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...