जनहित पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक संस्थापक के मार्गदर्शन में हुई संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 24, 2023

जनहित पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक संस्थापक के मार्गदर्शन में हुई संपन्न।

जनहित पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक संस्थापक के मार्गदर्शन में हुई संपन्न।

जनहित पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक संस्थापक के मार्गदर्शन में हुई संपन्न।

सागर। 24 दिसंबर रविवार को जनहित पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक माननीय संस्थापक अध्यक्ष श्री अभय जैन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के सागर जिला मुख्यालय पर संपन्न हुई। बैठक के प्रथम सत्र में पार्टी अध्यक्ष श्री अभय जी जैन ने पार्टी की विचार धारा को प्रस्तुत किया। बैठक में विधानसभा चुनावों की समीक्षा पार्टी के विस्तार एवं आगामी लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति पर विचार मंथन हुआ। मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में कार्यकारिणी गठन करने या जिला संयोजक तथा प्रभारी नियुक्त करने पर विचार हुआ। जन समस्याओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन से लगातार संवाद स्थापित करने तथा निराकरण न होने पर विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया।

जनहित पार्टी की राष्ट्रीय समिति की बैठक संस्थापक के मार्गदर्शन में हुई संपन्न।

आने वाले समय में पार्टी द्वारा नशामुक्त भारत अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। जिसमें पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री तथा वर्तमान मध्यप्रदेश विधानसभा स्पीकर नरेन्द्र सिंह तोमर के पुत्र द्वारा कनाडा में गांजे की खेती को लेकर आए विडियो की ईडी तथा सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान तथा पोस्टकार्ड अभियान चलाने का निर्णय हुआ। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष अभय जैन, उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष बारोड़, महामंत्री मनीष काले व मध्यप्रदेश के 15 जिलों से 48 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...