रायसेन/बरेली, भवन निर्माण कार्य के दौरान मिस्त्री और कर्मचारियों को लगा करंट, हालत गंभीर, किया रेफर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, December 23, 2023

रायसेन/बरेली, भवन निर्माण कार्य के दौरान मिस्त्री और कर्मचारियों को लगा करंट, हालत गंभीर, किया रेफर।

भवन निर्माण कार्य के दौरान मिस्त्री और कर्मचारियों को लगा करंट, हालत गंभीर, किया रेफर।

रायसेन/बरेली, भवन निर्माण कार्य के दौरान मिस्त्री और कर्मचारियों को लगा करंट, हालत गंभीर, किया रेफर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। भवन निर्माण के दौरान कार्य करते समय मिस्त्री और कर्मचारियों को करंट लगा, जिन्हें तत्काल नगर के सिविल अस्पताल लाया गया। करंट से झुलसे रज्जू अहिरवार पिता गणेश राम अहिरवार 45 वर्ष एवं रघुवीर अहिरवार दोनों निवासी ग्राम उदयगिरि राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर भवन निर्माण का कार्य कर रहे थे कि इस दौरान दोनों को करंट लग गया। जिसमें दोनो हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। जिन्हें तत्काल नगर के सिविल अस्पताल लाया गया। बता दे की भवन निर्माण के दौरान नगर में करंट लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पूर्व में भी भवन निर्माण के दौरान करंट लगने की घटनाएं हो चुकी है। बावजूद इसके ना ही संबंधित विभाग और ना ही भवन निर्माता हाई टेंशन लाइन से दूरी बनाकर भवन निर्माण कर रहे हैं। फिलहाल प्राथमिक उपचार उपरांत द्वारा दोनों करंट से झूलते हुए व्यक्तियों को भोपाल रेफर किया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...