रायसेन/बरेली, टीम पहल के नवयुवक सड़कों पर पड़ी घायल गायों का कर रहे इलाज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, December 13, 2023

रायसेन/बरेली, टीम पहल के नवयुवक सड़कों पर पड़ी घायल गायों का कर रहे इलाज।

टीम पहल के नवयुवक सड़कों पर पड़ी घायल गायों का कर रहे इलाज।

रायसेन/बरेली, टीम पहल के नवयुवक सड़कों पर पड़ी घायल गायों का कर रहे इलाज।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। वर्तमान समय में शहर की सड़कों पर दर्जनों गए और बछड़े घायल अवस्था में पड़े हुए हैं। सड़कों पर विचरण करने वाले पशुओं को वाहन चालक अपना शिकार बना रहे हैं, जिन पर नगर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। दुर्घटनाग्रस्त पशु का इलाज करने के लिए शहर में संचालित सामाजिक संस्था टीम पहल के द्वारा उन पशुओं के इलाज के लिए संस्था से नवयुवकों की एक टोली तैयार की गई है जो एक फोन कॉल आने पर तुरंत उस स्थान पर पहुंच जाती है, जहां पशु दुर्घटनाग्रस्त या बीमार ग्रस्त पड़े हुए हैं। शहर के मुख्य मार्ग पर सामाजिक संस्था टीम पहल के द्वारा दूरभाष नंबर संचालित किए गए हैं। इन नंबर पर संपर्क करने के तुरंत बाद पशुओं का इलाज सामाजिक संस्था के द्वारा सड़कों पर तुरंत किया जा रहा है। एक बार पशु पर इलाज करने के बाद उस पशु का निरंतर एक सप्ताह तक संस्था के माध्यम से इलाज किया जाता है। दुर्घटनाग्रस्त पशुओं की देख-रेख के लिए भी टीम पहल ने एक चैन बना रखी है जो निरंतर उनकी देखभाल करते हैं। प्रतिदिन लगभग एक दर्जन से भी अधिक पशुओं का इलाज इस संस्था के माध्यम से किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...