रायसेन/बरेली, शहर से निकलने वाली गंदगी में विचरण करते हैं बेजुबान जानवर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, December 29, 2023

रायसेन/बरेली, शहर से निकलने वाली गंदगी में विचरण करते हैं बेजुबान जानवर।

शहर से निकलने वाली गंदगी में विचरण करते हैं बेजुबान जानवर।

  • मुक्तिधाम के सामने 30 वर्षों से डाला जा रहा है कचरा।

रायसेन/बरेली, शहर से निकलने वाली गंदगी में विचरण करते हैं बेजुबान जानवर।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। देखा जाए तो बीते 30 वर्षों में नगर परिषद बरेली के माध्यम से करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य शहर के अंदर सड़क और नाली निर्माण के नाम पर किए गए हैं। फिर भी नगर परिषद के पास इतनी जगह नहीं है शहर के अंदर की शहर के हर घर से निकलने वाला कचरा और गंदगी उस जगह पर एकत्रित की जा सके। तभी तो मुक्तिधाम के सामने पर्याप्त मात्रा में गंदगी बीते कई वर्षों से एकत्रित की जा रही है और इस कचरे और गंदगी में बेजुबान जानवर सुबह से ही विचरण करते हुए दिखाई देते हैं। इस स्थिति में स्वच्छता का संदेश कहां तक सार्थक होगा, यह छायाचित्र देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।


शहर के अंदर नगर परिषद की इतनी जगह नहीं है कि उस जगह पर शहर से निकलने वाला कचरा फेंका जा सके। घोघरा नदी के पास शहर का कचरा एकत्रित हो रहा है, यही सामने मुक्तिधाम स्थित है और मुक्तिधाम के सामने से वह मार्ग निर्मित है जिस मार्ग से कई ग्रामीण अंचलों तक जाना होता है। वर्षा कॉल ऋतु के समय जब नदी में बाढ़ आती है तो उस बाढ़ के माध्यम से कई टन कचरा और गंदगी बाढ़ के माध्यम से बह जाती है। कचरा वाहनों में एकत्रित होने वाला गिला और सूखा कचरा नदी के पास फेंका जाता है, जबकि जिस स्थान पर शहर से निकलने वाला कचरा और गंदगी फेंकी जा रही है उस स्थान पर 5 वर्ष पहले गिला और सूखे कचरे के लिए स्थान निश्चित किए गए हैं फिर भी कचरा वाहनों के माध्यम से एक ही स्थान पर उक्त कार्य किया जा रहा है।


बेजुबान जानवर निकल रहे हैं, कई किलो पॉलिथीन और गंदगी कचरे में फेंकने वाली पॉलिथीन वहां एकत्रित होने वाले बेजुबान जानवरों के पेट तक पहुंच रही है। इस स्थिति में कई जानवर आए दिन काल के गाल में समा रहे हैं। नगर प्रशासन और यहां का प्रतिनिधित्व करने वाले जन प्रतिनिधियों ने उक्त स्थान का आज तक निरीक्षण नहीं किया है, अगर निरीक्षण किया गया होता तो यहां की स्थिति से वह अवगत होते।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...