रायसेन/बरेली, ब्रह्मचारी जी के सानिध्य में मानस मंडल सम्मेलन समिति का किया गया गठन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, December 31, 2023

रायसेन/बरेली, ब्रह्मचारी जी के सानिध्य में मानस मंडल सम्मेलन समिति का किया गया गठन।

ब्रह्मचारी जी के सानिध्य में मानस मंडल सम्मेलन समिति का किया गया गठन।

रायसेन/बरेली, ब्रह्मचारी जी के सानिध्य में मानस मंडल सम्मेलन समिति का किया गया गठन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। बरेली नगर में पिछले पचास साल से संचालित मानस मंडल सम्मेलन समिति का गठन पूज्य संत ब्रह्मचारी जी की अध्यक्षता में किया गया। मानस सत्संग भवन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन बीपी शर्मा निर्वाचन अधिकारी के द्वारा कराया गया। अध्यक्ष लेखचंद राजपूत मामू, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवध नारायण सक्सेना, कनिष्ठ उपाध्यक्ष योगेन्द्र नारायण तिवारी, सचिव संतोष कुमार गौतम, सह सचिव प्रेम नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन राठी, सह कोषाध्यक्ष कामता प्रसाद धाकड़, प्रचार मंत्री अनिल वर्मा व सह प्रचार मंत्री सतीश गुप्ता को चुना गया। साथ ही  पच्चीस सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में 26 जनवरी 2024 से एक फरवरी 2024 तक आयोजित गरुड़ महापुराण की तैयारी से संबंधित चर्चा हुई। मुख्य यजमान के लिए सुरेन्द्र कुमार रावत ने दायित्व स्वीकार किया। एक दिवसीय सह यजमान के लिए गोपाल सिंह पटेल धोखेडा एवं लाल भैया राजपूत लांझी की स्वीकृति प्रदान की गई। गरुड़ महापुराण के भव्य आयोजन हेतु समिति की अगली बैठक सात जनवरी 2024 को दोपहर एक बजे मानस भवन में होगी। इस अवसर पर पूज्य संत ब्रह्मचारी जी ने गरुड़ महापुराण के विषय में विस्तार से बताया एवं समिति के सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया। आभार पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत ने एवं कार्यक्रम का संचालन संतोष गौतम ने किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...